
तिहाड़ जेल में क्रिकेट बैट से किया था कैदी का मर्डर, तीन साल बाद 4 विचाराधीन कैदी दोषी करार
AajTak
तिहाड़ जेल में बंद चार कैदियों ने क्रिकेट बैट से अचानक श्रीकांत राम स्वामी पर हमला कर दिया था. उस हमले में वो बुरी तरह से जख्मी हो गया था. बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.
दिल्ली की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को एक साथी कैदी की हत्या के मामले में तिहाड़ जेल के चार विचाराधीन कैदियों को दोषी ठहराया है. तीन साल पुराने कत्ल के इस मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) कर रही थी. उस वक्त जेल में हत्या का यह मामला काफी चर्चाओं में आ गया था.
हत्या और डकैती जैसे मामलों का आरोपी था श्रीकांत जेल में मारे गए उस कैदी का नाम श्रीकांत राम स्वामी था. वह तिहाड़ की जेल नंबर 2 के बैरक नंबर 4 में बंद था. श्रीकांत एक विचाराधीन कैदी था, जिसके खिलाफ हत्या और डकैती जैसे कई संगीन मामले चल रहे थे.
14 मई 2021, तिहाड़ जेल यही वो तारीख थी, जब उसी जेल में बंद चार कैदियों ने क्रिकेट बैट से अचानक श्रीकांत राम स्वामी पर हमला कर दिया था. उस हमले में वो बुरी तरह से जख्मी हो गया था. बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, वारदात के दिन जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब थे और घटना की कोई रिकॉर्डिंग नहीं हो पाई थी.
चार कैदी दोषी करार सीबीआई के प्रवक्ता ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आरएडीसी, दिल्ली ने शुक्रवार को कैदी श्रीकांत राम स्वामी की हत्या से संबंधित मामले में चार विचाराधीन कैदियों किशन श्रेष्ठ, गणपत उर्फ कुणाल, आकाश उर्फ हन्नी और अरुण उर्फ मांडवा को दोषी करार दिया है.
हाई कोर्ट के आदेश पर मिली थी CBI को जांच सीबीआई के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि 11 जुलाई 2023 को आरोप तय होने के 10 महीने के भीतर दोषसिद्धि हो जाती है. आपको बता दें कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी.
पांच महीने में दाखिल की थी चार्जशीट इससे पहले श्रीकांत राम स्वामी की बहन ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था. सीबीआई ने जांच अपने हाथ में लेने के पांच महीने के भीतर 22 दिसंबर, 2021 को इस मामले में आरोप पत्र दायर कर दिया था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







