
तिरुमाला पहुंचे चंद्रबाबू नायडू ने ली हिंदू धर्म की रक्षा की शपथ, कहा- देवस्थानम में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं
AajTak
चौथी बार शपथ लेने के बाद अपनी पहली धार्मिक यात्रा में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू परिवार के साथ तिरुमाला पहुंचे और पूजा-अर्चना की. नायडू अपनी पत्नी, बेटे नारा लोकेश, बहू और कुछ रिश्तेदारों के साथ तिरुपति के तिरुमाला पहुंचे थे.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राज्य के नए सीएम की शपथ लेने के बाद अब एक्शन मोड में नजर आने लगे हैं. तिरुमाला में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे नायडू ने मंदिर से भ्रष्टाचार खत्म करके हिंदू धर्म की रक्षा करने की शपथ ली है.
चौथी बार शपथ लेने के बाद अपनी पहली धार्मिक यात्रा में सीएम चंद्रबाबू नायडू परिवार के साथ तिरुमाला पहुंचे और पूजा-अर्चना की. नायडू अपनी पत्नी, बेटे नारा लोकेश, बहू और कुछ रिश्तेदारों के साथ तिरुपति के तिरुमाला पहुंचे थे. पहुंचने के अगले दिन उन्होंने पवित्र पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने इस दौरान ही तिरुपति-तिरुमाला प्रशासन को शुद्ध करने की शपथ भी ली.
जगन सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
सीएम नायडू ने आरोप लगाया कि उनसे पहले की जगन मोहन रेड्डी सरकार ने अपने शासन के दौरान वेंकटेश्वर मंदिर की देखरेख करने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) में अनियमितताएं फैला दीं.
तिरुमाला से होगी शुद्धि की शुरुआत
आंध्र प्रदेश के सीएम ने कहा,'मैं शासन की शुद्धि की शुरुआत तिरुमाला से करूंगा. तिरुमाला को अपवित्र करना स्वीकार्य नहीं है. तिरुमाला में केवल गोविंदा के नाम का जाप ही रहेगा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








