
तिरुपति इफेक्ट: अयोध्या मंदिर के मुख्य पुजारी बाहरी प्रसाद पर बैन के पक्ष में, प्रयागराज-मथुरा में हुए बदलाव
AajTak
तिरुपति मंदिर में लड्डू विवाद का असर उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में भी देखने को मिल रहा है. अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने बाहरी एजेंसियों से प्रसाद लेने पर बैन की मांग की है. मथुरा मंदिर ने भी मिठाई की जगह फल-फूल अपनाने का फैसला किया है. प्रयागराज के तीन बड़े मंदिरों में भी प्रसाद के नियम बदले गए हैं.
तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में कथित मिलावट सामने आने पर उत्तर प्रदेश के मंदिरों में अलर्ट देखने को मिल रहा है. अयोध्या, प्रयागराज और मथुरा के बड़े मंदिरों की प्रसाद व्यवस्था और नियमों में भी बदलाव किए जा रहे हैं. अयोध्या मंदिर के मुख्य पुजारी ने बाहरी एजेंसियों से प्रसाद लेने पर बैन की मांग की. मथुरा मंदिर ने मिठाई की जगह फल-फूल अपनाने का फैसला किया. प्रयागराज के तीन बड़े मंदिरों में भी प्रसाद के नियम बदल गए.
सत्येंद्र दास बोले- पुजारियों की देखरेख में तैयार हो प्रसाद
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बाहरी एजेंसियों द्वारा तैयार प्रसाद पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की. उन्होंने मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी की शुद्धता पर चिंता जताई और आग्रह किया कि सभी प्रसाद मंदिर के पुजारियों की देखरेख में तैयार किए जाने चाहिए.
सत्येंद्र दास ने देशभर में बेचे जाने वाले तेल और घी की गुणवत्ता की गहन जांच की जरूरत पर जोर दिया है. उन्होंने कहा, तिरुपति बालाजी के प्रसाद में चर्बी और फिश ऑयल के कथित उपयोग पर विवाद पूरे देश में बढ़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रसाद में अनुचित पदार्थ मिलाकर मंदिरों को अपवित्र करने की एक अंतरराष्ट्रीय साजिश है.
मथुरा में मिठाई की जगह फल-फूल
इधर, मथुरा में धर्म रक्षा संघ ने 'प्रसादम' व्यंजनों की प्राचीन शैली पर वापस लौटने के अपने फैसले की घोषणा की. यानी अब मिठाइयों की जगह फलों, फूलों और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों से बने प्रसाद को शामिल किया जाएगा.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









