
तालिबान से मिला कुख्यात आतंकी मसूद अजहर, कश्मीर को लेकर लगाई मदद की गुहार
AajTak
जैश-ए-मोहम्मद का सुप्रीमो मौलाना मसूद अजहर अगस्त के तीसरे हफ्ते में कंधार में था जब तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया था. माना जा रहा है कि मसूद अजहर ने कश्मीर में ऑपरेशन के लिए तालिबान से मदद मांगी है.
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद जहां यह आतंकी गुट देश में नई सरकार बनाने की जुगत में है तो कई आतंकी संगठन तालिबान के आने से उत्साहित बताए जा रहे हैं. सूत्रों के हवाले से अब खबर है कि जैश-ए-मोहम्मद के सरगना ने तालिबान से नेताओं से मुलाकात की है और उससे कश्मीर मसले पर मदद मांगी है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











