
तालिबान ने रिहा किए सभी कैदी, सजा सुनाने वालीं Female Judges खौफ में; घर-घर खोज रहे लड़ाके
Zee News
कुछ वक्त पहले तक जिन महिलाओं के आते ही अपराधी भी अदब से खड़े हो जाया करते थे, आज वो अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने को मजबूर हैं. अफगानिस्तान पर तालिबान (Taliban) राज के साथ ही महिला जजों (Female Afghan Judges) को अपनी जान के फिक्र होने लगी है.
काबुल: कुछ वक्त पहले तक जिन महिलाओं के आते ही अपराधी भी अदब से खड़े हो जाया करते थे, आज वो अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने को मजबूर हैं. अफगानिस्तान पर तालिबान (Taliban) राज के साथ ही महिला जजों (Female Afghan Judges) को अपनी जान के फिक्र होने लगी है. कुछ खुशकिस्मत रहीं कि विदेशी सेनाओं की मौजूदगी में मुल्क छोड़कर चली गईं, जबकि कुछ अभी भी यहीं फंसी हुईं हैं और नहीं जानतीं कि आगे उनके साथ क्या होगा. ऐसी महिलाओं की संख्या करीब 250 के आसपास है. दरअसल, तालिबान (Taliban) के सत्ता में आते ही तमाम कैदियों को जेल से रिहा कर दिया गया है. इनमें वे तालिबान लड़ाके भी शामिल हैं, जिन्हें इन महिला जजों ने सजा सुनाई थी. अब महिला जजों को चिंता सताने लगी है कि कहीं वो उन्हें अपना शिकार न बना लें. अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबानी कब्जे के बाद से बड़ी संख्या में लोग मुल्क छोड़कर भाग रहे हैं. इनमें महिला जजों की संख्या भी काफी ज्यादा है. कुछ पहले ही देश से जा चुकी हैं जबकि कुछ अभी भी यहां फंसी हुई हैं और निकलने की जुगत लगा रही हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



