
तालिबान का ऐसा खौफ, एयरपोर्ट से घर लौटने को तैयार नहीं महिलाएं
AajTak
काबुल एयरपोर्ट पर रनवे से लेकर टर्मिनल बिल्डिंग तक हजारों लोग देश छोड़ने के लिए बैठे हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि कोई देश उनकी मदद के लिए आगे आएगा और वो तालिबान के साये से दूर चले जाएंगे. ऐसे में हमारे सहयोगी चैनल इंडिया टुडे के रिपोर्टर ने काबुल एयरपोर्ट पर देश छोड़ने के लिए जमा हुए लोगों से बात की और उनसे जानने की कोशिशि की वो किन परिस्थितियों में अफगानिस्तान छोड़ने पर मजबूर हैं.
अफगानिस्तान में 14-15 अगस्त की रात आतंकी संगठन तालिबान के देश की सत्ता पर कब्जे करने के बाद से ही वहां अफरातफरी का माहौल है. एयरपोर्ट पर हजारों लोग अभी भी देश छोड़ने के लिए फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं. काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगी अमेरिकी फोर्स ने वहां से सभी कमर्शियल विमान की आवाजाही को रद्द कर दिया है. इसके बाद भी काबुल एयरपोर्ट पर रनवे से लेकर टर्मिनल बिल्डिंग तक हजारों लोग देश छोड़ने के लिए बैठे हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि कोई देश उनकी मदद के लिए आगे आएगा और वो तालिबान के साये से दूर चले जाएंगे. ऐसे में हमारे सहयोगी चैनल इंडिया टुडे के रिपोर्टर ने काबुल एयरपोर्ट पर देश छोड़ने के लिए जमा हुए लोगों से बात की और उनसे जानने की कोशिश की वो किन परिस्थितियों में अफगानिस्तान छोड़ने पर मजबूर हैं. एयरपोर्ट पर कई ऐसे परिवार देश से बाहर निकलने का इंतजार करते नजर आए जिनके बेहद छोटे-छोटे बच्चे हैं. एयरपोर्ट पर फ्लाइट के इंतजार में एक ऐसी महिला भी बैठी हुई है जिसके जुड़वां बच्चे हैं और उनकी उम्र महज 4 साल है. हमारे सहयोगी चैनल इंडिया टुडे के रिपोर्टर ने बताया कि काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैठी ऐसी सैकड़ों महिलाएं अपना घर-बार छोड़कर बस किसी तरह यहां से दूसरे देश चली जाना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि वो घर वापस नहीं जाना चाहती हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










