
तालिबान और पाकिस्तान की दोस्ती पर बोले अफगानिस्तान के पूर्व CEO
AajTak
अफगानिस्तान के पूर्व सीईओ अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने कहा है कि तालिबान और पाकिस्तान के घनिष्ठ संबंध 30 साल पुराने हैं. उन्होंने इसके अलावा अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता को लेकर भी कई जवाब दिए. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से जुड़ने वाले अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी को भगौड़ा भी करार दिया.
अफगानिस्तान के पूर्व CEO अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने कहा है कि तालिबान और पाकिस्तान के घनिष्ठ संबंध तीन दशकों से रहे हैं. उन्होंने इसके अलावा अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता को लेकर भी कई सवालों के जवाब दिए. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से वर्चुअली जुड़े अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने अफगानिस्तान में भारत की भूमिका को लेकर भी अपना नजरिया रखा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











