
तालिबानी आतंकियों ने भारतीय कोऑर्डिनेटर को किया अगवा, 150 Indians का पता नहीं
Zee News
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान के आतंकियों ने भारतीय कोऑर्डिनेटर को अगवा कर लिया है. वो काबुल में फंसे लोगों को निकालने के लिए वहां गए थे. आतंकियों ने उनका फोन छीन लिया है. इसके अलावा 150 भारतीय भी लापता हैं, उनकी कोई खबर नहीं है.
काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में तालिबान के आतंकियों ने भारतीय कोऑर्डिनेटर Zohib को अगवा कर लिया है. वो काबुल में फंसे लोगों को निकालने के लिए वहां गए थे. आतंकियों ने उनका फोन छीन लिया है. इसके अलावा 150 भारतीय भी लापता हैं, उनकी कोई खबर नहीं है. एक चश्मदीद ने बताया कि तालिबान के आतंकी भारतीय कोऑर्डिनेटर के पास आए. उन्होंने उनसे उनकी पहचान पूछी. फिर उनको थप्पड़ मारने लगे. इसके बाद आतंकियों ने उनका मोबाइल ले लिया. तभी से भारतीय कोऑर्डिनेटर का फोन स्विच ऑफ है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



