
तारीख बदली, नहीं बदला जेब का हाल; अप्रैल के अप्रेजल से पहले ही महंगाई ने ऐसे किया बेहाल!
AajTak
सैलरी क्लास को अप्रैल के महीने में सैलरी बढ़ने (Salary Hike) और उसके बाद महीने के अंत में बढ़ी हुई सैलरी का आने इंतजार बहुत बेसब्री से रहता है. लेकिन इस बार 1 अप्रैल से कई चीजों के दाम ऐसे बढ़े कि महंगाई ने उसकी सैलरी बढ़ने से पहले ही उसकी जेब का हाल-बेहाल कर दिया है.
भारत में नया वित्त वर्ष पहली अप्रैल से शुरू होता है. सैलरी क्लास के लिए ये महीना काफी खास होता है, क्योंकि नए साल में उसे सैलरी बढ़ने (Salary Hike) या यूं कहें अप्रेजल (Salary Appraisal) की उम्मीद होती है और महीने के अंत में बढ़ी हुई सैलरी का इंतजार वो बहुत बेसब्री से करता है. लेकिन इस बार 1 अप्रैल से कई चीजों के दाम ऐसे बढ़े कि महंगाई ने उसकी बढ़ी सैलरी आने से पहले ही उसका हाल-बेहाल कर दिया है...
इनकम टैक्स कानून में हुए बदलाव नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही आयकर कानून में कई ऐसे बदलाव हुए हैं, जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है. जैसे अब PF Account में 2.5 लाख रुपये से अधिक के योगदान पर टैक्स, क्रिप्टो में निवेश से लाभ पर 30% तक का टैक्स, होम लोन के ब्याज पर मिलने वाली 1.5 लाख रुपये की एक्स्ट्रा छूट का खत्म होना शामिल है.
आम दवाआं के बढ़े दाम सिरदर्द से लेकर बुखार तक में काम आने वाली पैरासिटामोल दवा भी 1 अप्रैल से महंगी हो गई है. सरकार ने नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसंस में शामिल 800 दवाइयों की कीमत 10.7% तक बढ़ा दी है. इसमें बुखार, संक्रमण, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, त्वचा रोग और एनीमिया के इलाज में काम आने वाली दवाओं के साथ-साथ पैरासिटामोल, फेनोबार्बिटोन, फिनाइटोइन सोडियम, एजिथ्रोमाइसिन, सिप्रोफ्लोक्सासिन हाइड्रोक्लोराइड और मेट्रोनिडाजोल शामिल हैं.
अगर 50,000 रुपये है सैलरी, तो PF पर ब्याज घटने से होगा इतना नुकसान
महंगे पेट्रोल का रुलाना जारी उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. अब हालत ये है कि दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.61 रुपये प्रति लीटर का हो गया है. जबकि मुंबई में इसकी कीमत 117.57 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है. ऐसा नहीं है कि इसका असर सिर्फ अपनी गाड़ी चलाने वालों पर पड़ा हो, बल्कि अगर आप Uber जैसी टैक्सी सर्विस का भी उपयोग करते हैं तो कंपनी ने मुंबई में अपना किराया 15% तक बढ़ा दिया है. आने वाले दिनों बाकी शहरों में भी Ola-Uber अपनी सर्विस का रेट बढ़ा दें, तो चौंकना मत.
CNG भी नहीं रही सस्ती राजधानी दिल्ली में सीएनजी से गाड़ी चलाना भी अब सस्ता नहीं रह गया है. यहां लगातार इसके दाम बढ़ रहे हैं. दिल्ली में सीएनजी 61.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. जबकि दिल्ली-एनसीआर में आने वाले नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ये 64.18 रुपये और गुरुग्राम में 69.97 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो गई है. जबकि कानपुर में ये सबसे महंगी 73.41 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने सीएनजी पर वैट की दरें 13.5% से घटाकर 3% कर दी हैं. इससे वहां सीएनजी के दाम 6 रुपये प्रति किलो तक घटे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










