
तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की कब संभालेंगे जिम्मेदारी? सभी सांसद कब लेंगे शपथ, जानें सब कुछ
ABP News
Bangladesh Elections: बीएनपी के मौजूदा अध्यक्ष तारिक रहमान 25 दिसंबर 2025 को 17 साल के स्वैच्छिक निर्वासन के बाद लंदन से बांग्लादेश लौटे थे. उन्होंने एक से अधिक सीटों से चुनाव जीता है.
बांग्लादेश में नई संसद के लिए चुने गए सांसदों की शपथ कल होने की संभावना है. इसके बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ तारिक रहमान ले सकते हैं. माना जा रहा है कि वह 16 फरवरी की शाम या 17 फरवरी की शाम को शपथ ले सकते हैं. बांग्लादेश की राजनीति में यह परंपरा रही है कि सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शाम के समय ही होता है.
चुनाव में बड़ी जीतबांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने देश के 13वें संसदीय चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीएनपी और उसके सहयोगी दलों ने 300 सदस्यीय संसद में से 299 सीटों पर हुए मतदान में करीब 210 सीटें जीती हैं. एक सीट पर उम्मीदवार की मौत के कारण मतदान टाल दिया गया था. इस जीत को देश की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. यह चुनाव जुलाई 2024 के आंदोलन के बाद हुआ, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का लंबा शासन समाप्त हुआ था.
मुख्य विपक्ष और अन्य दलइस बार जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले इस्लामी गठबंधन ने लगभग 70 सीटें जीती हैं और वह नई संसद में मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाएगा. अन्य छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने करीब 17 सीटें हासिल की हैं. चुनाव आयोग ने तीन सीटों के नतीजे फिलहाल रोक दिए हैं, क्योंकि वहां विजेता उम्मीदवारों के खिलाफ अदालत में मामले लंबित हैं.
तारिक रहमान की वापसी और भूमिकाबीएनपी के मौजूदा अध्यक्ष तारिक रहमान 25 दिसंबर 2025 को 17 साल के स्वैच्छिक निर्वासन के बाद लंदन से बांग्लादेश लौटे थे. उन्होंने एक से अधिक सीटों से चुनाव जीता है और अब उनके प्रधानमंत्री बनने की पूरी संभावना है.













