
'ताबूत में बच्चों को रखा है...', सारी सुविधाओं के साथ बस में रहता है 8 लोगों का परिवार
AajTak
बस में रह रहे 8 लोगों के अमेरिकी परिवार ने एक इंस्टाग्राम पेज बनाया हुआ है जिसमें शेयर किए गए वीडियो में घर की एक एक चीज देखी जा सकती है. लेकिन इस बस घर को लेकर इंटरनेट पर लोगों की अलग- अलग राय है. कोई इसे शानदार कह रहा है तो कोई बकवास.
आज के समय में हर कोई अपने खुद का एक घर खरीदना चाहता है लेकिन ये बिलकुल भी आसान नहीं होता. कहते हैं छोटा हो या बड़ा अपना घर तो अपना ही होता है. लेकिन क्या आपने कभी किसी बस को घर बनाने के बारे में सोचा है? नहीं न? क्योंकि एक बस के अंदर घर जैसी सुविधाएं तैयार कर पाना लगभग नामुमकिन है. लेकिन एक अमेरिकी परिवार ने तो कुछ ऐसा ही जुगाड़ कर रखा है. एक कपल और उनके 6 बच्चे यानि कुल 8 लोगों का ये परिवार डबल डेकर बस के भीतर रहता है.
घर लेकर करते हैं ट्रेवलिंग
द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार डेन आयर्ली (Dane Eyerly), उनकी पत्नी और 6 बच्चे एक साथ एक डबल डेकर बस में रहते हैं. @doubledeckerfam के नाम से इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट है जिसमें वो अपने पूरे घर के साथ जगह जगह की यात्राओं के बारे में व्लॉग बनाते हैं और बस वाले घर से जुड़े वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं.
फ्रिज, किचेन, सिंक
इस अकॉउंट पर जारी एक वीडियो में घर वाली बस का पूरा वीडियो है. सबसे पहले आपको ड्राइवर सीट दिखाई पड़ती है जिसके बगल में दो पैसेंजर सीट्स हैं. इसके बगल में एक शू रैक है जिसपर परिवार अपने जूते चप्पल रखता है. इसके आगे फ्रिज है और फिर किचन और सिंक और फिर सोफे हैं और लिविंग रूम मालूम पड़ता है. एक तरफ दरवाजा खुलता है और टॉयलेट सीट के था बाथरूम दिखाई पड़ता है. दूसरी और कपबर्ड है जिसमें किचेन का सामान रखा है.
वाशिंग मशीन से लेकर डबल बेड तक सब कुछ

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










