
ताज को निहारते रह गए वेंस! अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पत्नी और बच्चों के साथ किया ताजमहल का दीदार
AajTak
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बुधवार को अपनी पत्नी उषा और बच्चों के साथ ताजमहल का दीदार किया है. वेंस और उनके परिवार को ताजमहल घुमाने वाले गाइड ने दावा किया कि वेंस ने जब ताजमहल को देखा तो वह ताज को निहारते रह गए, जबकि उनकी पत्नी ने ताजमहल को लेकर कई सवाल पूछे.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिवसीय भारत के दौरे पर हैं. अपने दौरे के तीसरे दिन वेंस अपने पत्नी उषा और बच्चों के साथ दुनिया के सात अजूबों में एक एक आगरा का ताजमहल का दीदार करने पहुंचे, जहां सीएम योगी ने उनका स्वागत किया. बताया जा रहा है कि ताज कॉम्प्लेक्स में करीब एक घंटा बिताने के बाद आगरा से जयपुर लौट गए हैं.
जेडी वेंस अपने परिवार के साथ जयपुर से बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड हुए, जहां सीएम योगी उनका स्वागत किया. इस दौरान लोक कलाकार मयूर नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं.
जेडी वेंस को ताजमहल का दीदार कराने वाले शख्स ने कहा, 'काफी अच्छा अनुभव रहा, उनकी फैमिली-उनकी पत्नी और बच्चों ने खूब एन्जॉय किया. वेंस की पत्नी उषा इतिहास से ग्रेजुएट हैं और उन्हें इतिहास के बारे में जानने में काफी दिलचस्पी थी. उन्होंने कई सवाल पूछे जिससे पता चलता है कि उनके मन में ताज महल को लेकर उत्सुकता है.'
'ताज को निहारते रह गए वेंस'
गाइड ने बताया कि उषा वेंस ने ताज महल की फाउंडेशन के बारे में सवाल पूछे और उन्होंने मार्बल के बारे में भी सवाल पूछा. गाइड ने ये भी दावा किया कि वेंस और उनके परिवार ने जब पहली बार ताज को देख तो वह काफी देर तक उसे निहारते रहे.
एक अधिकारी ने बताया कि ताजमहल का दीदार करने के बाद जेडी वेंस आगरा से वापस जयपुर के लिए निकल गए हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









