
ताजे हमले के 2 दिन बाद भी रूस-यूक्रेन की लड़ाई जारी, गैस ट्रांजिट फ्लो के बंद होने की आशंका
AajTak
पुतिन ने यूक्रेनी हमले को 'बड़ी उकसावे वाली कार्रवाई' बताया है. क्रेमलिन के प्रति वफादार राजनीतिक दल के नेता सर्गेई मिरोनोव ने इसे 'आतंकवादी हमला' और 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विदेशी इलाके पर आक्रमण' कहा है.
रूस (Russia) की सेना गुरुवार को तीसरे दिन भी यूक्रेन के सैनिकों से जूझती रहीं. यूक्रेन के सैनिकों ने कुर्स्क (Kursk) इलाके में रूसी सीमा को तोड़ दिया. रूसी अधिकारियों के मुताबिक, दो साल पुराने युद्ध में रूस पर सबसे बड़े यूक्रेनी हमलों में से एक में, लगभग 1,000 यूक्रेनी सैनिकों ने 6 अगस्त की सुबह टैंकों और बख्तरबंद वाहनों के साथ रूस की सीमा में घुसपैठ की. जो हवा में ड्रोन और भारी तोपखाने के झुंड से घिरे हुए थे.
सुदजा (Sudzha) शहर के पास भयंकर लड़ाई की खबर है, जहां से रूस की प्राकृतिक गैस यूक्रेन में प्रवाहित होती है, जिससे यूरोप में ट्रांजिट फ्लो के अचानक बंद होने की आशंका बढ़ गई है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा फरवरी 2022 में यूक्रेन में अपनी सेना भेजे जाने के करीब ढाई साल बाद, यह घुसपैठ रूस के लिए एक झटका है.
पुतिन ने यूक्रेनी हमले को 'बड़ी उकसावे वाली कार्रवाई' बताया है. क्रेमलिन के प्रति वफादार राजनीतिक दल के नेता सर्गेई मिरोनोव ने इसे 'आतंकवादी हमला' और 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विदेशी इलाके पर आक्रमण' कहा है.
'निवासियों को निकाला जा रहा...'
कुर्स्क के क्षेत्रीय कार्यवाहक गवर्नर एलेक्सी स्मिरनोव (Alexei Smirnov) ने कहा कि हजारों निवासियों को निकाला गया है. व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका को हमले के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी और वह कीव से और ज्यादा जानकारी मांगेगा. रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि सेना और संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने यूक्रेने को रोक दिया है और कुर्स्क इलाके में यूक्रेनी इकाइयों से लड़ रहे हैं.
मंत्रालय ने कहा कि उत्तरी समूह की सेनाएं, रूस की FSB के साथ मिलकर, रूसी-यूक्रेनी सीमा से सटे कुर्स्क इलाके के सुदजेंस्की (Sudzhensky) और कोरेनेव्स्की (Korenevsky) जिलों में यूक्रेन की सशस्त्र सेनाओं की सशस्त्र संरचनाओं को नष्ट करना जारी रखे हुए हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








