
ताजा-ताजा JDU अध्यक्ष बने नीतीश कुमार बिहार में हैं NDA की मजबूरी, नए समीकरण का इशारा!
AajTak
नीतीश कुमार को ललन सिंह से छुटकारा मिल गया है. बहुत संभव है कि अब वह जल्दी ही आरजेडी से भी छुटकारा पाने की कोशिश करेंगे. उधर एनडीए भी इसी ताक में बैठी होगी कि कब नीतीश-लालू का याराना टूटे. लोकसभा चुनाव में इन सभी पार्टियों का बहुत कुछ दांव पर है, और सबकी नजर नीतीश पर है.
कहा जाता है कि धुआं उठने का मतलब होता है कहीं न कहीं आग सुलग रही है. एक खुसफुसाहट का आज अंत हो गया. जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह को आज उनके पद से हटा दिया गया. नए अध्यक्ष बिहार के सीएम नीतीश कुमार खुद बन गए हैं. ललन सिंह को हटाए जाने की खबरें पिछले एक हफ्ते से चल रही थीं. इस खबर के साथ साथ ही यह खबर भी चल रही है कि नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ जाएंगे. धुआं उठा है तो निश्चित ही आग भी लगी होगी. क्योंकि यह आग दोनों तरफ से लगी है.
ललन पर आरोप रहा है कि वो जेडीयू की बजाय आरजेडी के लिए काम कर रहे थे. कहा जा रहा है कि जेडीयू को तोड़ने की भी प्लानिंग हो रही थी. निश्चित है कि महागठबंधन अब ज्यादा दिन का मेहमान नहीं है. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा था कि नीतीश कुमार जब भी कोई दरवाजा बंद करते हैं तो खिड़की खुला रखते हैं. मतलब साफ है कि नीतीश को भी कोई सहारा चाहिए. दूसरी ओर केंद्र में फिर से सत्ता में आने के लिए बेचैन बीजेपी को बिहार में क्लीन स्वीप चाहिए जिसमें नीतीश कुमार उनके मददगार बन सकते हैं. आइये देखते हैं कि नीतीश कुमार को एनडीए अपने साथ लेने के लिए क्यों मजबूर है.
1-बिहार बीजेपी के पास कोई कद्दावर नेता नहीं
बीजेपी की लाख कोशिशों के बाद भी बिहार में कद्दावर नेतृत्व नहीं तैयार हो सका है. बिहार बीजेपी के सुशील मोदी , नित्यानंद राय आदि भी मानते रहे हैं कि बिहार में नीतीश का साथ जरूरी है. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी अभी भी अपनी जाति के ही नेता हैं. हालांकि आज की बीजेपी किसी भी प्रदेश में कोई चेहरा नहीं बना रही है.अभी हाल ही में हमने देखा कि मध्यप्रदेश- राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा और सफल भी हुए. पर इन तीनों राज्यों में बीजेपी का आधार बहुत पुराना है. बिहार में ऐसा नहीं है. बिहार की राजनीति भी अलग तरह की है.
बीजेपी इस बार लोकसभा चुनावों को लेकर बहुत सेफ गेम खेल रही है. वह कोई भी ऐसी गलती नहीं करना चाहती है जैसा 2004 में हुआ था. इंडिया शाइनिंग की धूम में पार्टी ने ओवरकॉन्फिडेंस के चलते तब सत्ता गंवा दी थी. यही कारण है कि जहां भी पार्टी को थोड़ी भी आशंका है वहां पर हर तरह की तैयारी की जा रही है. पार्टी को पता है कि उत्तर भारत से अगर अधिकतम सीटें नहीं मिलीं तो खेला हो सकता है. 2019 में बिहार की सफलता में नीतीश कुमार के अहम रोल से इनकार नहीं किया जा सकता. कहा जा रहा है कि बीजेपी के अंदरूनी सर्वे में भी लोकसभा चुनावों में स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है.
2-बिहार की कॉस्ट पॉलिटिक्स के कैलुकेलशन में बीजेपी के लिए नीतीश जरूरी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









