
तहसीन ने राजेश को क्यों भेजे थे ₹2000? CM रेखा पर हमला करने वाले आरोपी के दोस्त को दिल्ली ला रही पुलिस
AajTak
दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री पर हमले के मामले में अहम कदम उठाते हुए गुजरात के राजकोट में पांच लोगों से पूछताछ की है. पूछताछ के बाद तहसीन सैयद को हिरासत में लेकर दिल्ली लाया जा रहा है. तहसीन पर हमलावर को 2000 रुपये ट्रांसफर करने का आरोप है, जो जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में बड़ी कार्यवाही की है. इस मामले की जांच के तहत पुलिस ने गुजरात के राजकोट में करीब पांच लोगों से पूछताछ की है. पूछताछ के बाद पुलिस तहसीन सैयद नाम के एक व्यक्ति को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है. तहसीन सैयद पर आरोप है कि उसने राजेश भाई खिमजी को 2000 रुपये का ट्रांसफर किया था, जो जांच के महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक माना जा रहा है. राजेश ही वही शख्स है जिसने जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर हमला किया था. पुलिस ने पांच लोगों से राजकोट में पूछताछ की है, इनमें हमलावर के परिवार के कुछ सदस्य और उसके साथी भी शामिल हैं. यह मामला दिल्ली की पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. मुख्यमंत्री पर हमले की जांच में तेजी लाने के लिए दिल्ली पुलिस ने तुरंत कदम उठाते हुए राजकोट में संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया. अधिकारियों का कहना है कि तहसीन सैयद से खास जानकारी मिलने की उम्मीद है जो मामले की गुत्थी सुलझाने में मददगार साबित हो सकती है.
तहसीन के खिलाफ इस वित्तीय लेन-देन को भी संदिग्ध माना जा रहा है, क्योंकि 2000 रुपये का ट्रांसफर सीधे तौर पर इस मामले से जुड़ा हुआ पाया गया है. पुलिस ने तहसीन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. दिल्ली पुलिस कुल पांच लोगों से पूछताछ कर रही है. बेहतर जानकारी के लिए हम गुजरात पुलिस की मदद भी ले रहे हैं. ये जानकारी एक अधिकारी ने दी है.
यह भी पढ़ें: आरोपी राजेश के पास ना कोई एप्लिकेशन मिली, ना ही कोई रिश्तेदार जेल में बंद... CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले का मकसद क्या?
राजकोट पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खिमजी 19 अगस्त को उज्जैन से दिल्ली आया था ताकि सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर हालिया आदेश के खिलाफ प्रदर्शन कर सके. उसकी मां भानुबेन ने भी बताया कि वह कुत्तों से बेहद लगाव रखता है और अदालत के आदेश से व्यथित था.
पुलिस रिकॉर्ड में खिमजी का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. 2017 से 2024 के बीच राजकोट के भक्तिनगर थाने में उसके खिलाफ पाँच एफआईआर दर्ज हुई थीं, जिनमें दो मारपीट और धमकाने से संबंधित थीं, जबकि तीन शराब की अवैध ढुलाई और कब्जे से जुड़ी थीं. बता दें कि फ़िलहाल खिमजी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









