
तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाने में इन अधिकारियों का अहम रोल, जानिए कौन हैं NIA के तीन ऑफिसर्स
AajTak
इस टीम में आशीष बत्रा शामिल हैं, जो झारखंड पुलिस कैडर के 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वर्तमान में एनआईए में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) के पद पर तैनात बत्रा ने जहानाबाद और रांची जैसे क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. टीम की दूसरी महत्वपूर्ण सदस्य जया राय हैं, जो 2011 बैच की झारखंड कैडर आईपीएस अधिकारी हैं.
26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष टीम ने अमेरिका में अहम जिम्मेदारी निभाई. इस टीम की कोशिशों के बाद अमेरिकी अदालत ने राणा के प्रत्यर्पण का आदेश दिया, जिसके तहत उसे अब भारत लाया जा रहा है. टीम में शामिल अधिकारियों ने न केवल अमेरिका में केस की पैरवी की, बल्कि भारत में उनकी सुरक्षा और पूछताछ की तैयारियों को भी सुनिश्चित किया.
इस टीम में आशीष बत्रा शामिल हैं, जो झारखंड पुलिस कैडर के 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वर्तमान में एनआईए में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) के पद पर तैनात बत्रा ने जहानाबाद और रांची जैसे क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. टीम की दूसरी महत्वपूर्ण सदस्य जया राय हैं, जो 2011 बैच की झारखंड कैडर आईपीएस अधिकारी हैं. डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) के पद पर कार्यरत जया वर्तमान में एनआईए में सीनियर पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर का दायित्व भी संभाल रही हैं. उनकी मौजूदगी ने टीम को मजबूती दी.
तीसरे अधिकारी प्रभात कुमार हैं, जो छत्तीसगढ़ कैडर के 2019 बैच के आईपीएस हैं. एनआईए में सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) के तौर पर कार्यरत प्रभात ने अमेरिका में टीम के साथ काम किया और भारत में राणा के आगमन की तैयारियों को संभाला. वे दिल्ली हवाई अड्डे से एनआईए मुख्यालय तक पूरे ऑपरेशन के कोऑर्डिनेटर भी हैं. इस टीम ने अमेरिका में कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद राणा को हिरासत में लिया और अब उसे विशेष उड़ान से दिल्ली लाया गया है. राणा को दिल्ली के तिहाड़ जेल में रखा जाएगा, जहां उसकी सुरक्षा और पूछताछ के लिए इंतजाम किए गए हैं. यह प्रत्यर्पण भारत की कूटनीतिक और कानूनी सफलता का प्रतीक भी है.
टाइम लाइन 26/11 मुंबई हमलों से जुड़े तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का मामला लंबी कानूनी जंग के बाद आखिरकार भारत के पक्ष में हुआ है. अमेरिकी अदालतों में एक के बाद एक याचिकाओं के खारिज होने के साथ ही भारत को राणा को प्रत्यर्पित करने का रास्ता साफ हो गया है और आज गुरुवार को तहव्वुर राणा को लेकर आ रहा प्लेन दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हो गया है. इस प्रक्रिया में कई मुख्य पड़ाव आए, जानते हैं पूरा घटनाक्रम
प्रमुख घटनाक्रम: अगस्त 2024: अमेरिका की नौवीं सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने तहव्वुर राणा के भारत को प्रत्यर्पण के आदेश को बरकरार रखा. इस फैसले ने राणा के खिलाफ भारत के दावे को मजबूती दी.
नवंबर 2024: राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में रेट ऑफ सर्टिओरारी (समीक्षा याचिका) दायर की, जिसमें अपीलीय अदालत के फैसले की समीक्षा की मांग की गई. यह उनकी ओर से एक बड़ा कानूनी कदम था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








