
तहव्वुर राणा के लिए NIA ने तैयार की हाई सिक्योरिटी सेल, केवल 'स्पेशल 12' को मिलेगा एक्सेस
AajTak
Tahawwur Rana: NIA के डोजियर के अनुसार, हेडली 26/11 हमलों से पहले भारत की अपनी आठ यात्राओं के दौरान तहव्वुर राणा के संपर्क में था. उसने राणा को 231 बार कॉल की थी.यह दर्शाता है कि दोनों में दोस्ती कितनी गहरी थी और दोनों मिलकर मुंबई हमलों की साजिश रच रहे थे.
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड में से एक, तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद आज भारत लाया जा रहा है. अजमल कसाब के बाद तहव्वुर राणा 26/11 हमले का दूसरा गुनहगार है जो जिंदा पकड़ में आया है.
दिल्ली लैंड होने के बाद राणा को NIA मुख्यालय के उस हाई-सिक्योरिटी सेल में रखा जाएगा जहां सिर्फ ‘Special 12’ अधिकारियों को ही प्रवेश की अनुमति है जिनमें जिनमें डीजी एनआईए सदानंद दाते, आईजी आशीष बत्रा, डीआईजी जया रॉय जैसे अफसर शामिल हैं. यदि कोई अन्य अफसर वहां जाना चाहता है तो उसे पहले अनुमति लेनी होगी.
राणा के लिए इंटरोगेशन सेल तैयार
राणा को लाने के लिए एक विशेष विमान का इंतजाम किया हैं. राणा जैसे ही दिल्ली लैंड करेगा तो उसे सीधे एनआईए के कस्टडी में सौंपा जाएगा जहां पर पहले से ही एक इंटरोगेशन सेल तैयार है. सूत्रों ने 'आज तक' को बताया कि राणा से पूछताछ के दौरान उसे 26/11 हमले से जुड़े कई ठोस सबूत दिखाए जाएंगे – जिनमें वॉइस रिकॉर्डिंग, फोटोज़, वीडियो फुटेज, और ईमेल्स शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाने में इन अधिकारियों का अहम रोल, जानिए कौन हैं NIA के तीन ऑफिसर्स
ये सभी सबूत डेविड हेडली और राणा के बीच की साजिश को और स्पष्ट कर सकते हैं. ये सबूत पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली के साथ राणा की संलिप्तता और पाकिस्तानी सेना और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से उसके संबंधों के बारे में और जानकारी हासिल करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








