
तहव्वुर राणा के खिलाफ NIA का केस लड़ने वाले वकील नरेंद्र मान कौन हैं?
AajTak
तहव्वुर राणा को सीधे एनआईए के दफ्तर लाया जाएगा. एनआईए दफ्तर और उसके आसपास हाई लेवल सिक्योरिटी है. राणा को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जा सकता है. कहा जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से उसे वर्चुअली ही एनआईए जज के समक्ष पेश किया जाएगा. पेशी से पहले उसका मेडिकल टेस्ट किया जाएगा.
मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को आज किसी भी वक्त भारत लाया जा सकता है. भारत की खुफिया एजेंसियों की एक टीम कड़ी सुरक्षा के बीच उसे आज भारत ला रही हैं. इस बीच केंद्र सरकार ने एडवोकेट नरेंद्र मान को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया है.
वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से केस लड़ेंगे. गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि एडवोकेट नरेंद्र मान NIA का केस लड़ेंगे. यह केस तहव्वुर राणा और डेविड कोलमेन हेडली के खिलाफ है. अब नरेंद्र मान इस केस में NIA की स्पेशल कोर्ट और इससे मामले से जुड़ी हुई अपीलीय कोर्ट में पैरवी करेंगे. उन्हें यह जिम्मेदारी तीन साल के लिए दी गई है या केस का ट्रायल पूरा होने तक यह जिम्मेदारी दी गई है. राणा को आज एनआईए की कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस दौरान नरेंद्र मान उनके खिलाफ केस लड़ेंगे.
इसके अलावा आपराधिक मामलों के वकील सीनियर एडवोकेट दयान कृष्णनन भी तहव्वुर राणा के खिलाफ प्रॉसिक्यूनश की टीम की अगुवाई करेंगे.
तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) को आज कड़ी सुरक्षा के बीच भारत लाया जा रहा है. एनआईए और रॉ की टीम के सुरक्षा घेरे में स्पेशल प्लेन से वह आज दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेगा. उसे यहां से बुलेटप्रूफ गाड़ी में एनआईए हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा.
अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया जा रहा तहव्वुर राणा पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतरेगा. उसे आज यहां से बुलेटप्रूफ गाड़ी से एनआईए हेडक्वार्टर लाया जाएगा. भारत पहुंचते ही एनआईए की टीम आधिकारिक रूप से राणा को हिरासत में ले लेगी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भी हाई अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही SWAT कमांडोज को भी एयरपोर्ट पर तैनात किया गया है.
राणा को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जा सकता है. कहा जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से उसे वर्चुअली ही एनआईए जज के समक्ष पेश किया जाएगा. पेशी से पहले उसका मेडिकल टेस्ट किया जाएगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








