
तस्करों का पीछा करते हुए बीच समुद्र में पहुंची पुलिस, मिला 8 अरब रुपये का ड्रग्स
AajTak
स्पैनिश अधिकारियों के मुताबिक इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी करने वाले रैकेट की कमर तोड़ दी है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तस्करी को एक पूर्व रॉयल नेवी अधिकारी के नेतृत्व में अंजाम दिया जा रहा था.
मध्य अटलांटिक क्षेत्र के समुद्र में स्पेन की पुलिस ने तीन लोगों को 8 अरब रुपये से ज्यादा मूल्य के एक टन कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है. कैरिबियाई देश से इस कोकीन को यूरोप ले जाया जा रहा था. जिन तीन लोगों को स्पेन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है वो सभी ब्रिटिश नागरिक हैं. (तस्वीर - NCA) स्पैनिश अधिकारियों के मुताबिक इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी करने वाले रैकेट की कमर तोड़ दी है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इस तस्करी को एक पूर्व रॉयल नेवी अधिकारी के नेतृत्व में अंजाम दिया जा रहा था. (तस्वीर - NCA) 64 वर्षीय रॉबर्ट मार्क बेन्सन, पिछले महीने मलागा अफ्रीकी एन्क्लेव में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए उन 10 लोगों में शामिल थे जिन्हे 1.5 टन हशीश ले जाने वाली दो नौकाओं के साथ पकड़ा गया था. (तस्वीर - NCA)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











