
'तलाक ले रही हूं...', LIVE टीवी पर महिला एंकर ने किया डाइवोर्स का ऐलान, VIDEO
AajTak
लाइव टीवी के दौरान उनके इस अनाउंसमेंट से दर्शक हैरान रह गए. उन्होंने ट्वीट कर पहले इस बात की जानकारी दी थी कि वह शो के आखिर में एक महत्वपूर्ण घोषणा करने वाली हैं. महिला ने ये अनाउंसमेंट तब की जब शो के होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पति से Valentine's Day पर कुछ मिल रहा है.
सोशल मीडिया पर एक महिला न्यूज एंकर का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें ऑन-एयर अपने तलाक की घोषणा करते हुए दिखाया गया है. लाइव टीवी के दौरान उनके इस अनाउंसमेंट से दर्शक हैरान रह गए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर पहले इस बात की जानकारी दी थी कि वह शो के आखिर में एक महत्वपूर्ण घोषणा करने वाली हैं. मामला अमेरिका का है.
डेली मेल के मुताबिक, महिला का नाम जूली बंडारेस (Julie Banderas) है. 49 साल की जूली न्यूयॉर्क स्थित फॉक्स न्यूज चैनल में एंकर हैं. बीते दिन उन्होंने एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा- आज रात 11 बजे शो के अंत में मेरी एक छोटी सी अनाउंसमेंट है. इस पोस्ट के बाद शो के अंत में जूली ने अपने तलाक की घोषणा कर दी.
Fox News anchor Julie Banderas dropped some "breaking news" on Gutfeld! tonight. And during a Valentine's Day segment, of all things! "Well, I am going to get a divorce. I am going to say it right here for the first time." pic.twitter.com/ZJg1WWCPJ1
बता दें कि जूली ने ये अनाउंसमेंट तब की जब शो के होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पति से Valentine's Day पर कुछ मिल रहा है. इसके जवाब में जूली ने लाइव टीवी पर कहा- ठीक है, मैं तलाक ले रही हूं. अब मैं आगे बढ़ने जा रही हूं. आप सभी का धन्यवाद. यही ब्रेकिंग न्यूज थी. इतना ही नहीं जूली ने वैलेंटाइन्स डे को 'मूर्खतापूर्ण' और 'हास्यास्पद' भी बताया.
जूली ने 2009 में 55 साल के वित्तीय सलाहकार एंड्रयू सनसोन से शादी की थी. उनके तीन बच्चे हैं. पिछले साल दिसंबर में ही उन्होंने एंड्रयू से अलग होने के संकेत दे दिए थे. काफी समय से वो अपने बच्चों संग ही फोटो पोस्ट कर रही हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










