
तलाक की पोल खुलने से घबराए अभिषेक, EX वाइफ पर फूटा गुस्सा, बोले- मैं बच्चा...
AajTak
अभिषेक बजाज को जबसे पता चला है कि उनकी एक्स वाइफ बाहर उनके बारे में बातें कर रही हैं, तभी से वो काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं. बीते एपिसोड में अभिषेका का एक्स वाइफ पर गुस्सा फूट पड़ा. वो आकांक्षा को भला-बुरा कहते दिखे थे.
बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज इन दिनों अपने तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनके अतीत के रिश्ते एक बार फिर सामने आकर खड़े हो गए हैं. शादी, तलाक और एक्स वाइफ की शो में चर्चे होने पर अभिषेक काफी परेशान नजर आए. बीते एपिसोड में वो एक्स वाइफ पर निशाना साधते दिखे. आखिर माजरा क्या है? आइए जानते हैं...
शादी का राज खुलने पर घबराए अभिषेक
दरअसल, पिछले हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने अभिषेक को हिंट दिया था कि उनकी एक्स वाइफ बाहर उनके बारे में खुलासे कर रही हैं. इस बात से अभिषेक इतना घबरा गए थे कि उन्होंने माइक उतारकर अशनूर से बातचीत की और बिग बॉस के घर का बड़ा नियम तोड़ डाला था. अभिषेक और अशनूर की इस हरकत की सजा बाकी घरवालों को मिली और सभी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए.
अब इस हफ्ते के वीकेंड का वार में सलमान ने एक बार फिर अभिषेक की क्लास लगाई. सलमान ने अभिषेक को समझाते हुए कहा कि अगर ये सब पास्ट की बात है तो फिर छिपाने के बजाए उन्हें ये चीजें एक्सेप्ट करना चाहिए.
सलमान ने अभिषेक को समझाते हुए कहा- XYZ, वो जो भी थीं, वो पास्ट में थीं. मगर अब वो XYZ सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं. आपके लिए भले ही वो पास्ट था, लेकिन किसी और के लिए ये जरूरी हो सकता है. इसलिए आप और अशनूर जब छिपकर बातें कर रहे थे, तब बिग बॉस के 3 बार वॉर्निंग देने के बाद भी आप लोग नहीं रुके, इसलिए ये बात बढ़ गई.
एक्स वाइफ पर फूटा अभिषेक का गुस्सा

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












