
तलाकशुदा महिला ने पहले 5 वर्ष के बेटे को मारा, फिर खुद भी दे दी जान
AajTak
गुजरात के सूरत में एक महिला ने पहले अपने 5 वर्ष के बेटे को फांसी लगाकर मार डाला. फिर खुद भी सुसाइड कर लिया. इस घटना से जहां परिवार में मातम है, वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
सूरत के उमरा इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. जहां 26 वर्षीय तलाक शुदा महिला ने पहले अपने बेटे को फांसी लगाकर मार डाला और फिर उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे से झूल गई. बताया जाता है कि महिला ने ऐसा कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उसका पूर्व पति उसे प्रताड़ित करता था. आत्महत्या की इस घटना ने पूरे सूरत शहर में सनसनी फैला दी है. पुलिस फिलहाल इस मामले में आगे की जांच कर रही है.
5 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
जानकारी के अनुसार मृतक पूनम पिछले कुछ समय से अपने मायके में मां और भाई के साथ रहती थी. घटना के दिन सुबह पूनम का भाई किसी काम से घर से बाहर गया था. सुबह लगभग 11 बजे जब वह अपना मोबाइल चार्जर लेने के लिए अचानक घर वापस लौटा, तब घर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए. उसने देखा कि उसकी बहन पूनम और उसका 4 साल का भांजा दोनों पंखे से लटके हुए थे. तत्काल अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: मोक्ष की तलाश में काशी में डबल सुसाइड, बड़ी बहन की तेरहवीं के दिन भाई-बहन ने लिखा नोट- ‘सॉरी, फॉरगिव अस’
पूनम ने पांच साल पहले अहमदाबाद में रहने वाले और कपड़े की दुकान में नौकरी करने वाले करण तायड़े के साथ प्रेम विवाह किया था. सपनों के साथ शुरू हुआ यह सफर कुछ ही दिनों में दुःस्वप्न बन गया था. गर्भावस्था के दौरान भी उसकी उचित देखभाल करने के बजाय उसे मायके भेज दिया गया था. मृतक तलाकशुदा महिला के भाई सफ़ान ने बताया कि मैं सुबह 10 बजे ऑफिस गया था. फिर 11:30 बजे मोबाइल का चार्जर लेने आया था. मैंने जैसे ही अंदर का दरवाजा खोला तो देखा कि दोनों एक ही रस्सी से लटक रहे हैं.
इसे बाद मैंने पड़ोसियों को सूचित किया. मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था. जिसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. मेरी बहन की शादी को 5 साल हुए थे. लेकिन शादी के 2 साल बाद ही उसका डिवोर्स हो गया था. डिवोर्स के बाद भी पति फोन करता था और परेशान करता था. मेरी बहन उससे बात नहीं करना चाहती थी. जिसके बाद उसने उसका फोन भी ब्लॉक कर दिया था.

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को याद दिलाया है कि उनकी असली परीक्षा 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी. गंभीर हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जिताने वाले पहले भारतीय कोच बने हैं. गांगुली ने साथ ही टेस्ट क्रिकेट में टीम के प्रदर्शन को बेहतर करने की भी सलाह दी.









