
तलवार, कार और बुलेट वाला गरबा... तलवारबाजी में माहिर हैं 300 महिलाएं, Video देख रह जाएंगे दंग
AajTak
गुजरात के राजकोट में नवरात्र के चलते अनोखा रास गरबा देखने को मिला है. यहां गरबा में लड़कियों ने हाथों तलवारें लेकर बुलेट, स्कूटी और जीप पर सवार होकर गरबा खेला. इस मामले का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है.
गुजरात के राजकोट में राजघराने के आंगन में रास गरबा का अनोखा आयोजन हुआ. यहां लड़कियों ने हाथों में तलवार लेकर बुलेट, स्कूटी और जीप पर सवार होकर गरबा खेला. इस रास गरबा का आयोजन भगिनी सेवा फाउंडेशन संस्था ने किया था. गरबा में तलवार का प्रयोग इसलिए किया गया, ताकि लड़कियों को तलवारबाजी सीखने को मिले और वह अपनी रक्षा खुद कर सकें.
यहां महिलाएं हाथों में तलवार लेकर गरबा खेल रही थीं. नवरात्रि के दौरान महिलाओं ने इस साल सिर्फ तलवार रास ही नहीं, बल्कि बुलेट बाइक पर तलवार घुमाते हुए गरबा किया. संस्था की अन्य महिलाओं ने जीप पर सवार होकर तलवार घुमाते हुए तलवार रास किया. यह दृश्य अद्भुत और देखने लायक था.
यहां देखें वीडियो
शुरू में 25 लड़कियों को कराई थी तलवारबाजी की प्रैक्टिस
संस्था की संचालक कादंबरी बा जाडेजा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने बताया कि तलवार रास से राजपूत घराने की परंपरा को बनाए रखने का प्रयास किया है. संस्था में 25 लड़कियों को प्रैक्टिस कराई थी, पर आज संस्था ने 300 से ज्यादा महिलाओं को तलवार सिखाई है, ताकि महिलाएं अपनी रक्षा खुद कर सकें और नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके. तलवारबाजी सीखने से लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ता है, वे समाज में फैली हुई बुराइयों का सामना कर सकती हैं.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











