
'तमीज से बैठो वरना उतार दूंगी...' यात्रियों पर चिल्लाने लगी Air hostess, कैंसिल की गई फ्लाइट
AajTak
हाल में Morocco से टेकऑफ करने जा रही एयर कनाडा की एक फ्लाइट में एक एयर होस्टेस और यात्री के बीच ही बहस हो गई और एयर होस्टेस बुरी तरह से भड़क गई. मामला इतना बढ़ा कि फ्लाइट को टेक ऑफ से ठीक पहले कैंसल करना पड़ा.
फ्लाइट में अक्सर यात्रियों के बीच झगड़े लफड़े की खबरें आती हैं. कई बार तो हाथापाई जैसी चीजें भी देखी गईं. ऐसे में फ्लाइट अटेंडेंट और एयर होस्टेस को बीच बचाव के लिए संघर्ष करते देखा गया. लेकिन हाल में Morocco से टेकऑफ करने जा रही एयर कनाडा की एक फ्लाइट में जो हुआ वह सोच से परे था.
यहां एक एयर होस्टेस और यात्री के बीच ही बहस हो गई और एयर होस्टेस बुरी तरह से भड़क गई. मामला इतना बढ़ा कि फ्लाइट को टेक ऑफ से ठीक पहले कैंसल करना पड़ा.
घटना का वीडियो वायरल है. इसमें एयर होस्टेस यात्री पर चीखती चिल्लाती दिख रही है. हालांकि पूरी विवाद क्या था, ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन कहा जा रहा कि यात्री ने उससे कंबल मांगा था जिसके बाद से वह उसपर भड़क गई. वीडियो में वह अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा में कह रही है- 'तमीज से पेश आओ वरना हम फ्लाइट से उतार देंगे. मैं अपने क्रू के खिलाफ जरा भी बुली बर्दाश्त नहीं करूंगी.' वह फिर चिल्लाई- 'सब तमीज से पेश आएं, शांति बनाए रखें वरना उतार दिए जाएंगे.'
इसपर जब यात्रियों ने कैप्टन से बात करने को कहा तो एयर होस्टेस ने इग्नोर कर दिया और फ्लाइट से उतारने की धमकी देने लगी. उसने फिर कहा- 'चुप रहो, सीट बेल्ट लगाओ वरना उतार दिए जाओगे.' एयरलाइन ने सीटीवी न्यूज को दिए एक बयान में पुष्टि की कि फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है. एयर कनाडा ने कहा कि रविवार को यात्रियों को उनकी मंजिल तक ले जाने के लिए एक अलग क्रू भेजा गया. उन्होंने कहा कि यात्रियों को देरी और फ्लाइट अटेंडेंट के व्यवहार दोनों के लिए मुआवजा दिया जाएगा.
एयरलाइन के प्रवक्ता क्रिस्टोफ़ हेनेबेल ने कहा,'हम इस घटना को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. इसकी समीक्षा चल रही है और हम उचित कार्रवाई करेंगे.' हेनेबेल ने कहा, 'हम अपने ग्राहकों से माफी मांगते हैं और इस बात पर गहरा अफसोस जताते हैं कि आज उनका अनुभव एयर कनाडा के साथ उड़ान भरते समय उनकी अपेक्षा से कहीं कम रहा.'

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








