
तमिलनाडु: BJP दफ्तर पहुंचीं तेलंगाना की पूर्व गवर्नर तमिलिसाई सुंदरराजन, 'कमल' थामने की तैयारी
AajTak
तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के एलजी पद से इस्तीफा देने के बाद डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने भारतीय जनता पार्टी के साथ होने का इरादा कर लिया है. वो पार्टी में शामिल होने के लिए तमिलनाडु के बीजेपी दफ्तर पहुंची हैं.
तेलंगाना (Telangana) की पूर्व राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन (Dr Tamilisai Soundararajan) भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली हैं. तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के एलजी पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है. तमिलनाडु के बीजेपी दफ्तर में तमिलिसाई के पहुंचने के बाद पटाखे फोड़े गए. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में बीजेपी के विकास को देखकर मैं खुश हूं. राज्य में हमने जो गठबंधन बनाया है, यह विकास को दर्शाता है.
बीजेपी की तीसरी लिस्ट में हो सकता है नाम
सुंदरराजन तमिलनाडु बीजेपी की अध्यक्ष रह चुकी हैं. संभावना जताई जा रही है कि वो लोकसभा चुनाव 2024 में तमिलनाडु से लड़ सकती हैं. उम्मीद है कि बीजेपी की ओर से जानी होने वाली तीसरी सूची में उनका नाम हो सकता है.
2019 में हुई थी हार
प्रभावशाली नागर समुदाय से आने वालीं तमिलिसाई सुंदरराजन को 2019 के लोकसभा चुनाव में डीएमके की कनिमोझी से थूथुकुडी में भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. अब उन्हें बीजेपी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारे जाने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: तमिलिसाई सुंदरराजन: पिता-चाचा हैं कांग्रेस से, खुद संभाली है बीजेपी की कमान

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









