
तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, एस रामदास ने बेटे अंबुमणि को PMK अध्यक्ष पद से हटाया, खुद संभाली कमान
AajTak
तमिलनाडु में बीजेपी की सहयोगी पीएमके के संस्थापक एस रामदास ने अपने बेटे अंबुमणि रामदास को अध्यक्ष पद से हटा दिया है. एस रामदास ने पार्टी की कमान अब अपने हाथ में ले ली है.
तमिलनाडु में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक एस रामदास ने अपने बेटे अंबुमणि रामदास को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया है. एस रामदास अब खुद पीएमके की कमान संभालेंगे. उन्होंने गुरुवार को विल्लूपुरम जिले के थाइलापुरम स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए इस बात का ऐलान किया.
एस रामदास ने कहा कि पीएमके का संस्थापक होने के नाते यह फैसला लिया है कि पार्टी अध्यक्ष का पद भी खुद संभालेंगे. पीएमके संस्थापक ने अंबुमणि रामदास की भावी भूमिका भी स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि अंबुमणि, जिन्होंने पार्टी के लिए काम किया है, वह कार्यकारी अध्यक्ष होंगे. एस रामदास के इस ऐलान को अंबुमणि के साथ उनके रिश्तों में आई तल्खी से भी जोड़कर देखा जा रहा है.
गौरतलब है कि एस रामदास और अंबुमणि रामदास के बीच मतभेद पिछले साल दिसंबर महीने में पुडुचेरी में पीएमके परिषद की बैठक में खुलकर सामने आ गया था. पिता-पुत्र के बीच मतभेद की वजह पार्टी का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर बढ़ता झुकाव बताया जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एस रामदास इससे असहज थे और अंबुमणि को इसके लिए जिम्मेदार मान रहे थे.
यह भी पढ़ें: शाह चुनावी राज्य तमिलनाडु में होंगे तो दिल्ली में नड्डा करेंगे भाजपाई सीएम और प्रदेश अध्यक्षों संग मीटिंग
एस रामदास चाहते थे कि पीएमके वन्नियार अधिकारों के मूल मिशन पर लौटे. एस रामदास भविष्य में द्रविड़ पार्टियों के साथ गठबंधन के पक्ष में बताए जाते हैं. बता दें कि वन्नियार पीएमके का बेस वोट बैंक है जिसे उत्तरी और मध्य तमिलनाडु में प्रभावशाली माना जाता है. पीएमके की बात करें तो 1989 में स्थापना के बाद से ही इस पार्टी का वोट शेयर पांच फीसदी के आसपास स्थिर रहा है.
यह भी पढ़ें: पंजाब, केरल और अब तमिलनाडु... क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सुलझेगा मुख्यमंत्री और गवर्नर का झगड़ा?

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








