
तमिलनाडु मामले में अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन जारी, बिहार में एक और आरोपी अरेस्ट
AajTak
गोपालगंज एसपी ने बताया कि रविन्द्र महतो की मौत ट्रेन से कटकर कर्नाटक में हो गई थी, जबकि माधोपुर गांव के तमिलनाडु के संबंध में अफवाह फैला रहे थे. इसी आरोप में एक की गिरफ्तारी की गई है. जबकि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
तमिलनाडु मामले में अफवाह फैलानेवाले एक युवक को गोपालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार युवक का नाम उमेश महतो है, जो माधोपुर ओपी के माधोपुर गांव का रहनेवाला है.
एसपी स्वर्ण प्रभात ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया, माधोपुर गांव के रहनेवाले रविंद्र महतो की 7 मार्च को बेंगलुरु में ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी. जबकि ऐसी अफवाह फैलाई जा रही थी कि मजदूर रविंद्र की तमिलनाडु में हत्या की गई है.
एसपी ने जांच के बाद इस पूरे मामले को अफवाह बताया और कर्नाटक के बेंगलुरु में ट्रेन से कटकर मौत होने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. वहीं, मजदूर की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है.
मृतक की पत्नी शिवकली देवी का कहना है कि फोन पर उमेश महतो ने मोबाइल पर बताया था, ''पतोहू रोना नहीं. तेरे पति को काट दिया गया है. हम लोग भाग रहे हैं.'' पीड़िता ने बताया कि उसी समय से मैं अपने चार बच्चों के साथ परेशान हूं. हमारी मदद करनेवाला कोई नहीं है.
जमुई में भी हो चुकी एक गिरफ्तारी
गौरतलब है कि तमिलनाडु में बिहार के रहने वाले मजदूरों की पिटाई का एक वीडियो वायरल हुए थे. इन वीडियोज को लेकर बिहार में सियासत गर्मा गई थी. विपक्षी दल बीजेपी ने भी बिहार विधानसभा में ये मुद्दा उठाया था तो वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से बात की थी. बाद में तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने वायरल वीडियो को फेक बताया था. अब इसे लेकर बिहार पुलिस एक्शन में आ गई है. बिहार पुलिस ने बीते दिनों ही इस मामले में जमुई से एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट करने के आरोप में पकड़ा है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









