
तमिलनाडु: मदुरै में चलती हुई बस से नीचे गिरा स्कूली छात्र, देखें Video
AajTak
मदुरै के चेंगलपट्टू में बीते मंगलवार को सरकारी बस के फुटबोर्ड यानी पैर रखने वाली जगह से गिर गया. इसका वीडियो सामने आया है. इस घटना में स्कूली छात्र सौभाग्य से बच गया है. इस घटना के एक दिन पहले ही एक स्कूली छात्र की बस से गिरने के बाद मौत हो गई थी.
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में चलने वाली सरकारी बसों में कितनी भीड़ होती है, इसका नजारा बीते सोमवार को दिखाई दिया. जब भीड़भाड़ी वाली बस के फुटबोर्ड से एक स्कूली छात्र की गिरने से मौत हो गई. वहीं अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्र चलती हुई बस से गिर गया है.
मदुरै के चेंगलपट्टू में बीते मंगलवार को सरकारी बस के फुटबोर्ड यानी पैर रखने वाली जगह से गिर गया. इसका वीडियो सामने आया है. इस घटना में स्कूली छात्र सौभाग्य से बच गया है. इस घटना के एक दिन पहले ही एक स्कूली छात्र की बस से गिरने के बाद मौत हो गई थी.
यह बस सेयूर से अचरपक्कम जा रही थी. इस बस में इतनी भीड़ थी कि बस को पकड़े हुए छात्र का हाथ छूट गया और वह नीचे गिर गया. एक यात्री छात्रों को इस तरह से बस जाते हुए देखकर चौंक गया. वह इसकी फोन पर रिकॉर्डिंग कर रहा था. संयोग से उसने छात्र के गिरने की रिकॉर्डिंग कर ली और सौभाग्य से वह बच गया और उसके हाथ में ही चोट आई.
रूट पर बसों की संख्या कम
क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने इस तरह के हादसों से बचने के लिए शिकायत की है. उन्होंने कहा कि इस रूट पर कम बसों की वजह से छात्रों को इस तरह से यात्रा करने के लिए मजबूर किया जाता है. वहीं छात्र के बस से गिरने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









