
तमिलनाडु: प्रेमिका को झोलाछाप डॉक्टर से लेकर खिला दी अबॉर्शन की दवा, चली गई जान
AajTak
Tamilnadu News: तिरुवनमलाई में 15 साल की लड़की की अबॉर्शन की गोली खाने से मौत हो गई. यह दवा उसके प्रेमी ने एक झोलाछाप डॉक्टर से लेकर उसे खिलाया था.
तमिलनाडु के तिरुवनमलाई में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. 15 साल की लड़की की अबॉर्शन की गोली खाने से मौत हो गई. यह दवा मृतका के कथित प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर झोलाछाप डॉक्टर से ली थी.
27 वर्षीय आरोपी एस. मुरुगन 15 साल की लड़की को रोजाना स्कूल छोड़ने और पहुंचाने का काम करता था. इस दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों ने संबंध बनाए. इस वजह से लड़की प्रेग्नेंट हो गई. एस. मुरुगन परेशान होकर अबॉर्शन का रास्ता ढूंढने लगा और अपने दोस्त सी. प्रभु की मदद से एक झोलाछाप डॉक्टर से मिला. उस डॉक्टर से उसने अबॉर्शन की गोलियां ली.
इसके बाद मुरुगन लड़की को घर से स्कूल ले जाने के लिए आया और बीच रास्ते में उसे अबॉर्शन की गोली खिला दी. स्कूल जाने के दौरान ही लड़की बेहोश होकर गिर गई. ऐसे में दोनों दोस्त घबरा गए और उसे सरकारी अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया और फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.
मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुरुगन और उसके दोस्त प्रभु को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने मुरुगन पर पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. अब पुलिस झोलाछाप डॉक्टर को ढूंढ रही है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









