
तमिलनाडु: पेरुक्कु उत्सव के दौरान टला बड़ा हादसा, अचानक से लटकने लगा झूला, सवार लोगों की सांसें अटकी
AajTak
तमिलनाडु के थिरुपुर में आदि पेरुक्कु उत्सव के दौरान एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई. उत्सव के दौरान एक 50 फीट ऊंचा विशालकाय झूला अचानक से खराब होकर झुक गया जिससे इसमें बैठे लोग दहशत में आ गए. पुलिस की सक्रियता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक आदि पेरुक्कु को मनाने की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं. तमिलनाडु के थिरुपुर में आदि पेरुक्कु उत्सव के दौरान एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई. उत्सव के दौरान एक 50 फीट ऊंचा विशालकाय झूला अचानक से खराब होकर झुक गया जिससे लोग घबरा गए. इसके बाद पुलिस ने जान जोखिम में डालकर फंसे लोगों को बचाया.
दरअसल, आदि पेरुक्कु उत्सव मनाने के लिए थिरुपुर के पसिलिकुदाई में सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में आए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे थे इस दौरान विशालकाय झूला सबके आकर्षण का केंद्र बना रहा. भक्त भगवान मुरुगन के सम्मान में कावड़ी लेकर और अपने शरीर में वेल चुभाकर आदि पेरुक्का मनाते हैं.
लोग झूल रहे थे और लटकने लगा झूला
इसी दौरान उत्सव के हिस्से के रूप में, कई मनोरंजन राइड और अन्य लेजर इवेंट्स भी आयोजित किए जाते हैं और यह विशालकाय झूला भी इसी उत्सव का हिस्सा है. जब लोग झूले में झूल रहे थे तो अचानक से यह बीच में खराब हो गया और बांयी तरफ को झुकने लगा. ऐसे में जॉयराइड बकेट के अंदर बैठे लोगों में दहशत फैल गई.
तुरंत ही पुलिस सक्रिय हुई जो वहां पहले से ही सुरक्षा के लिए तैनात थी. पुलिस दल ने तुरंत मशीन को रोका और सावधानीपूर्वक पहिये के ऊपर चढ़कर प्रत्येक व्यक्ति को बचाया, जिससे उनकी जान बच गई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया.
यह भी पढ़ें: UP: मेले में झूला झूलने आई थी 6 साल की मासूम, गैंगरेप के बाद हत्या

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









