
तबलीगी जमात के 70 सदस्यों के खिलाफ केस रद्द, कोरोना फैलाने का था आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट से बाइज्जत बरी
AajTak
न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की एकल पीठ ने विस्तार से सभी तथ्यों और आरोपों की जांच करते हुए कहा कि इन व्यक्तियों के खिलाफ ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जिससे यह साबित हो कि उन्होंने लॉकडाउन का उल्लंघन किया या किसी भी प्रकार से कोरोना वायरस फैलाने की नीयत या जानकारी के साथ बाहर निकले थे.
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को तबलीगी जमात के 70 सदस्यों के खिलाफ दर्ज एफआईआर और चार्जशीट को रद्द कर दिया. ये केस कोविड-19 के प्रसार और लॉकडाउन के उल्लंघन से जुड़े थे, जो अब से पांच साल पहले यानी मार्च 2020 में दर्ज किए गए थे.
न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की एकल पीठ ने विस्तार से सभी तथ्यों और आरोपों की जांच करते हुए कहा कि इन व्यक्तियों के खिलाफ ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जिससे यह साबित हो कि उन्होंने लॉकडाउन का उल्लंघन किया या किसी भी प्रकार से कोरोना वायरस फैलाने की नीयत या जानकारी के साथ बाहर निकले थे.
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में टिप्पणी की, 'एफआईआर या चार्जशीट में कहीं यह नहीं कहा गया है कि याचिकाकर्ता कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे या उन्होंने लापरवाही से या गैरकानूनी तरीके से वायरस फैलाने के इरादे से बाहर निकलने की कोशिश की थी. इन चार्जशीट्स को जारी रखना न्याय प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा और यह न्याय के हित में नहीं है.'
लॉकडाउन की घोषणा से पहले मरकज में थे लोग
कोर्ट ने पाया कि तबलीगी जमात के सदस्य उस समय मरकज में पहले से मौजूद थे, जब तक देश में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा नहीं हुई थी. इस पर कोर्ट ने कहा, 'यह जमावड़ा मार्च 2020 की शुरुआत में हुआ था, जो कोविड-19 महामारी की आधिकारिक घोषणा से पहले का समय था.'
कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इन याचिकाकर्ताओं ने धारा 144 CrPC के तहत लागू किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया था. न ही वे किसी प्रदर्शन, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक या धार्मिक सभा, साप्ताहिक बाजार या समूह यात्रा में शामिल हुए थे.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











