
तपती धूप और गर्मी के चलते इस राज्य में समय से पहले घोषित हुईं गर्मियों की छुट्टियां, 22 अप्रैल से बंद होंगे स्कूल
AajTak
पश्चिम बंगाल में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर दी गई हैं. इसके अलावा ओडिशा में भी 20 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे. यह फैसला बढ़ते तापमान को देखकर लिया गया है.
Summer Vacation: पश्चिम बंगाल में गर्मी का प्रकोप जारी है, बढ़ते तापमान की वजह से लोग घर से निकलने में हिचक रहे हैं. भीषण गर्मी के कारण राज्य सरकार ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां समय से पहले शुरू करने की घोषणा की है. आधिकारिक सूचना के अनुसार, 22 अप्रैल से पश्चिम बंगाल में समर वेकेशन शुरू हो जाएंगे. इससे पहले गर्मी की छुट्टियां 06 मई से शुरू होने वाली थीं. इसके अलावा इसके कई निजी स्कूलों ने गर्मी की छुट्टियों को लगभग एक सप्ताह और बढ़ा दिया है.
ओडिशा में भी स्कूल बंद
ओडिशा में भी गर्मी के प्रकोप को देखते हुए 20 अप्रैल तक स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं. कोलकाता में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है और ह्यूमिडिटी 85 प्रतिशत के पार जा सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार से सोमवार तक पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुरा, पश्चिम बर्दवान, पूर्वी बर्दवान और बीरभूम में हीटवेव की स्थिति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मुर्शिदाबाद और नादिया को लू के येलो अलर्ट में रखा गया है. मौसम अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की उम्मीद है.
PDF देखें
दिल्ली में 11 मई से शुरू होंगी गर्मियों की छुट्टियां
देश की राजधानी दिल्ली के स्कूल कैलेंडर के अनुसार, इस साल गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू हो रही हैं जोकि 30 जून 2024 तक जारी रहेंगी. यानी कि दिल्ली में इस साल छात्रों को एक महीने 19 दिन की छुट्टियां मिल रही हैं. बता दें कि 2024-25 सेशन में 220 दिन स्कूल खुलेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










