
तंबाकू ब्रांड का एड करने पर Akshay Kumar ने मांगी माफी, फीस को लेकर कही बड़ी बात
AajTak
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने बड़ा फैसला लिया है. पिछले दिनों सामने आए उनके तंबाकू ब्रांड के एड पर खिलाड़ी कुमार ने माफी मांगी है. अक्षय कुमार का कहना है कि वो इस एड से मिली फीस को दान करेंगे. अक्षय कुमार ने इस एड और इस ब्रांड की एंडोर्समेंट से पीछे हटने का फैसला लोगों की ट्रोलिंग के बाद लिया है.
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को आपने विमल इलायची के एड में देखा ही होगा. इस विज्ञापन में खिलाड़ी कुमार बादशाह शाहरुख खान और अजय देवगन संग नजर आए. शाहरुख और अजय देवगन का तो कुछ नहीं बिगड़ा लेकिन अक्षय कुमार ये एड करने पर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुए. लोगों की आलोचनाओं से घिरने के बाद अब अक्षय कुमार ने बड़ी अनाउंसमेंट की है.
अक्षय ने क्यों फैंस से मांगी माफी? अक्षय कुमार ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए इस विज्ञापन से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं. उन्होंने ऐलान किया कि वे अब तंबाकू ब्रांड (विमल) के ब्रांड एंबेसडर नहीं रहेंगे. अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले के बारे में बताया है.
खिलाड़ी कुमार ने इंस्टा पोस्ट में लिखा- मुझे माफ कर दें. मैं आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों से. पिछले कुछ दिनों में आए आपके रिएक्शंस ने मुझे बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. मैंने कभी तंबाकू को एंडोर्स नहीं किया है ना ही कभी करूंगा. विमल इलायची के साथ मेरे एसोसिशन को लेकर सामने आई आपकी भावनाओं की मैं इज्जत करता हूं. इसलिए मैं पूरी विनम्रता के साथ इससे पीछे हटता हूं.
प्रेग्नेंट Rihanna के बॉयफ्रेंड A$AP Rocky अरेस्ट, शख्स को गोली मारने का है आरोप
''मैंने फैसला किया है कि मैं विज्ञापन के लिए मिली फीस को अच्छे कार्य के लिए काम में लाऊंगा. ब्रांड चाहे तो इस एड को ऑनएयर करना जारी रख सकता है जब तक कि इसके कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं हो जाती. लेकिन मैं वादा करता हूं भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों को चुनूंगा. बदले में मैं हमेशा आपके प्यार और दुआओं को मांगता रहूंगा.''
जब दसवीं के लिए Nimrat Kaur ने बढ़ाया वजन, सुने ताने, अब एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











