
ढोंगी बाबा ने इलाज के बहाने दी 4 गोलियां, बेहोश होने पर लड़की से रेप, आश्रम से आरोपी अरेस्ट
AajTak
ओडिशा के संबलपुर जिले के रेढ़ाखोल में वैष्णव झूली आश्रम के बाबा प्रफुल्ल महला पर एक लड़की को नशीली गोलियां खिलाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद बाबा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. बता दें कि पीड़ित लड़की काफी समय से पेट दर्द और एसिडिटी से परेशान थी.
ओडिशा के संबलपुर जिले के रेढ़ाखोल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां वैष्णव झूली आश्रम के बाबा प्रफुल्ल महला पर एक लड़की को नशीली गोलियां खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की काफी समय से पेट दर्द और एसिडिटी से परेशान थी. करीब एक महीने पहले उसने इलाज के लिए वैष्णव झूली आश्रम के बाबा से संपर्क किया था. बाबा ने उसे खाने के लिए कुछ गोलियां दीं और एक महीने बाद फिर आने को कहा. इसी बीच गुरुवार को लड़की अपने रिश्तेदार के साथ रेढ़ाखोल अस्पताल आई और इलाज के दौरान दवा लेने के लिए बाबा से फोन पर बात की.
ये भी पढ़ें- 5 वर्षीय बच्ची से बलात्कार, 7 महीने के अंदर अदालत ने अपराधी को दी 20 साल की सजा
बेहोशी की हालत में बाबा ने किया दुष्कर्म
इसके बाद बाबा ने उसे आश्रम में बुलाया. लड़की जब आश्रम पहुंची, तो बाबा ने उसे खाने के लिए चार गोलियां दीं. इन गोलियों को खाने के बाद वह बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की को होश आने पर उसे ऑटो में बैठाकर भेज दिया. जैसे ही लड़की के परिवार को घटना की जानकारी मिली, उन्होंने रेढ़ाखोल थाने में शिकायत दर्ज कराई.
बाबा प्रफुल्ल महला पर दर्ज हुई BNS की धारा

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










