
ढाबों के लिए प्रसिद्ध है मुरथल, वहां स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट
AajTak
हरियाणा के सोनीपत जिले का मुरथल अपने ढाबों पर पराठे के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, लेकिन यहां देह व्यापार भी फल फूल रहा है. मुरथल के 51 माइल स्टोन बिल्डिंग के तीसरे माले पर रिबॉर्न नाम से एक स्पा सेंटर खोला गया है.
सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर स्तिथ मुरथल अपने ढाबों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन आजकल यहां गैरकानूनी काम भी लगातार हो रहे हैं, जिसको देखते हुए शुक्रवार देर रात पुलिस का एक्शन दिखाई दिया. मुरथल थाना पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस जब 51 माइल स्टोन पर पहुंची तो वहां तीसरे माले पर फाइव स्टार होटल जैसे बने स्पा सेंटर को देखकर वे भी दंग रह गए. यहां से पुलिस ने देह व्यापार में शामिल दो विदेशी महिलाओं समेत चार महिलाओं को संरक्षण में लिया और संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया.
गौरतलब है कि हरियाणा के सोनीपत जिले का मुरथल अपने ढाबों पर पराठे के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, लेकिन यहां देह व्यापार भी फल फूल रहा है. मुरथल के 51 माइल स्टोन बिल्डिंग के तीसरे माले पर रिबॉर्न नाम से एक स्पा सेंटर खोला गया है और इसे फाइव स्टार होटल जैसे बनाया गया है. लेकिन जब यहां मुरथल थाना पुलिस ने दलबल के साथ छापेमारी की तो पुलिस के आला अधिकारी भी दंग रह गए और यहां से पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं समेत चार महिलाओं को अपने संरक्षण में लिया.
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार इस स्पा सेंटर को चलाने वाले अभि जैन नाम का युवक सोनीपत गुड़मंडी क्षेत्र का रहने वाला है. उसे भी अन्य तीन पुरुषों के साथ गिरफ्तार किया गया है और पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काम होता है. जब यहां पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजा तो पुलिस को पुख्ता हो गया कि यहां देह व्यापार हो रहा है, उसके बाद पुलिस ने यहां रेड की तो दो विदेशी महिलाओं समेत चार महिलाओं को अपने संरक्षण में लिया गया. इस स्पा सेंटर को चलाने वाले अभि जैन तीन पुरुषों के साथ गिरफ्तार किया गया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







