
ढाका में भीषण विस्फोट: सात लोगों की मौत, करीब 400 अन्य घायल
Zee News
विस्फोट के पीछे किसी तरह की साजिश होने की बात को नकारते हुए पुलिस आयुक्त ने ‘बीडीन्यूज’ से कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ होता या बम फटा होता, तो उसके साक्ष्य मिले होते.
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के भीड़भाड़ वाले इलाके में रविवार को तीन मंजिला इमारत में भीषण विस्फोट गैस लाइन में खामी या गैस सिलेंडर में आग लगने से हुई होगी. अधिकारियों ने सोमवार को यह दावा किया. इस घटना में कम से कम सात लोग मारे गये जबकि 400 अन्य घायल हो गये. हालांकि, पुलिस ने हादसे के पीछे किसी तरह की साजिश होने की बात से इनकार किया है. हादसा रविवार अपराह्न करीब साढ़े सात बजे मोगबाजार में हुआ. पुलिस ने कहा है कि शुरूआत जांच से यह पता चलता है कि विस्फोट गैस जमा होने के कारण हुआ होगा. विस्फोट स्थल का दौरा करने के बाद पुलिस महानिरीक्षक बेनजीर अहमद ने संदेह जताया है कि विस्फोट मीथेन गैस के कारण हुआ होगा. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हालांकि,पूरी जांच होने से पहले किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता है. उन्होंने कहा , ‘जब गैस सिलेंडरों का ठीक से रखरखाव नहीं किया जाता है तब वे विस्फोटक में तब्दील हो सकते हैं.' अहमद ने कहा कि रविवार की घटना शानीर अखारा, नारायणगंज और अन्य स्थानों पर हुए इसी तरह के विस्फोट जैसी है. नारायणगंज मस्जिद में पिछले साल सितंबर में गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ था. अधिकारियों को संदेह है कि इमारत जहां गिरी वहीं घटनास्थल का केन्द्र है, क्योंकि वहां एक रेस्तरां था और शायद गैस लाइन में खराबी या गैस सिलेंडर फटने के कारण विस्फोट हुआ.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



