
ड्रोन, 500 जीबी डेटा और बम बनाने का सर्किट... पुणे में गिरफ्तार आतंकियों के फ्लैट से ATS ने बरामद किया ये सामान
AajTak
ATS को गिरफ्तार आतंकियों के फ्लैट से 500 जीबी डेटा मिला है जिसे एनालिसिस करना है. ये 500 gb डाटा FSL को भेजा गया है. ATS को इस फ्लैट से बम बनाने का सर्किट भी मिला है. ब्लास्ट टेस्टिंग के बाद उसकी क्षमता परखने के लिए आतंकी जंगल मे ही टेंट में रुकते थे. महाराष्ट्र ATS टीम इन चार संदिग्ध आतंकियों के अलावा अन्य संदिग्धों की तलाश में भी जुटी है.
पुणे के कोथरूड इलाके से गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकियों के फ्लैट से ats ने अनेक वस्तुएं बरामद की हैं. तीनों संदिग्ध आतंकी पुणे के कोंडवा इलाके में चेतना गार्डन सोसायटी के फ्लैट मे रहते थे. इस फ्लैट से ATS ने एक अत्याधुनिक ड्रोन जब्त किया है. तीनों संदिग्ध आंतकियों को आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की advance ट्रेनिंग मिली है, ये जानकारी जांच के दौरान ats को दोनों आतंकियों ने बताई है.
आतंकियों की हुई पहचान तीसरे फरार संदिग्ध आंतकी का नाम शहानवाज आलम है. ये खूंखार आतंकी है ये बात आज ATS ने मीडिया को बताई है. इससे इसके साथी तक पहुंचने में ATS को सफलता मिल सकती है. तीसरा व्यक्ति जिसने इन तीनों को घर दिलाने में मध्यस्थता की थी उसका नाम पठाण हैं और उसे ATS द्वारा गिरफ्तार किया गया है. चौथा मदद करने वाला रत्नागिरी का रहने वाला है, और इसने तीनों संदिग्ध आतंकियों को पैसे देकर मदद की है. इसकी पहचान काझी के नाम से हुई है.
संदिग्धों के फ्लैट से मिला 500 जीबी डेटा ATS को इस फ्लैट से 500 जीबी डेटा मिला है जिसे एनालिसिस करना है. ये 500 gb डाटा FSL को भेजा गया है. ATS को इस फ्लैट से बम बनाने का सर्किट मिला है. ये तीनो संदिग्ध आतंकी ब्लास्ट की टेस्टिंग जंगल में किया करते थे. इसके लिए तीनों जंगल में ही जाकर टेंट बनाकर रहते थे. होटल में रहने से इनकी पहचान हो सकती थी. पुलिस को उनके फोटो, check in के दौरान CCTV फुटेज भी मिल सकता था, इसलिये जंगल में टेंट में रहते थे. ब्लास्ट टेस्टिंग के बाद उसकी क्षमता परखने के लिए जंगल मे ही टेंट में रुकते थे. महाराष्ट्र ats टीम इन चार संदिग्ध आतंकियों के अलावा अन्य संदिग्धों की तलाश में भी जुटी है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







