
ड्रोन से सर्चिंग, CCTV की मॉनिटरिंग और मुखबिर का जाल... बरेली के सीरियल किलर की गिरफ्तारी की Inside Story
AajTak
Bareilly Serial Killer: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 9 महिलाओं से दुष्कर्म कर उन्हें मौत की नींद सुलाने के आरोपी सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ की जा रही है. उसने अभी तक 6 महिलाओं की बलात्कार के बाद हत्या की बात स्वीकार कर ली है.
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 9 महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाकर मौत की नींद सुलाने के आरोपी सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ की जा रही है. उसने अभी तक 6 महिलाओं की बलात्कार के बाद हत्या की बात स्वीकार कर ली है. पुलिस आरोपी कुलदीप गंगवार को लेकर मौका-ए-वारदात पर भी पहुंची. वहां पुतले की मदद से क्राइम सीन क्रिएट किया गया.
वहशी सीरियल किलर कुलदीप गंगवार क्राइम सीन क्रिएट करते वक्त जिस तरह की हरकतें कर रहा था, उसे देखकर लोग हैरान थे. पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे का आदी था. उसकी निजी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल थी. उसकी मां की मौत के बाद सौतेली मां घर में आई, जिसने कथित तौर पर उसे काफी परेशान किया, जिससे वो महिलाओं से चिढ़ने लगा था. उसकी शादीशुदा जिंदगी भी ठीक नहीं रही.
उसकी आदतों से उब कर उसकी बीवी उसे छोड़ कर चली गई. इसके बाद महिलाओं से उसकी नाराजगी और भी बढ़ गई और फिर वो महिलाओं को टारगेट करने लगा. वो अकेली महिलाओं को देख कर उनसे रिलेशन बनाने की कोशिश करता, जो तैयार हो जाती, उन्हें छोड़ देता और जो ना करती, उनकी हत्या कर देता. वो ये सब बगैर किसी हथियार के ही करता था. वो महिलाओं के कपड़ों से ही गला घोंट कर उनकी जान लेता था.
पिछले साल से शुरू हो गया था दरिंदगी का खौफनाक खेल
बरेली के तीन थाना इलाकों शाही, शीशगंज और फतेहगंज में पिछले साल जुलाई महीने से ही रह-रह कर महिलाओं की हत्याएं हो रही थी. इन हत्याओं में गजब की सिमिलैरिटी थी. मतलब तकरीबन सारी की सारी हत्याएं दोपहर के वक़्त हुई थी. क़ातिल 50 से 60 साल के एज गुप की महिलाओं की हत्याएं कर रहा था. वो उन्हीं महिलाओं की हत्या करता था, जो अकेली होती थी. हत्या के लिए साड़ी या दुपट्टों का इस्तेमाल करता था.
5 महीने में 6 महिलाओं की हत्या, खौफ में गांव के लोग

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










