
ड्रोन, रॉकेट, शू-बम और फिदायीन अटैक... आतंक की 'प्रयोगशाला' से सावधान, आतंकियों ने ईजाद किए नए तरीके!
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट के बाद देश आज एक ऐसे खतरे के सामने खड़ा है, जिसे नजरअंदाज करना सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा रिस्क है. जैश जैसे आतंकी संगठन अब फिदायीन नहीं, बल्कि डिजिटल रेडिकलाइजेशन, ड्रोन-रॉकेट अटैक और व्हाइट कॉलर मॉड्यूल बनाकर भारत पर नए तरीके से वार करने की तैयारी में जुटे हैं.
पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन आज केवल बंदूक या मानव बम तक सीमित नहीं रहे. वे फिदायीन तैयार कर रहे हैं, ड्रोन और छोटे रॉकेट से हमला करने की तैयारी कर रहे हैं, और सबसे खतरनाक बात है कि वे व्हाट्सऐप चैनल के जरिए हजारों लोगों को रेडिकलाइज कर रहे हैं. दूसरी तरफ भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की सुस्त समन्वय व्यवस्था ऐसे हमलों को रोकने में कमजोर पड़ती दिख रही है. दिल्ली धमाके में यही चूक सबसे साफ दिखी.
व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का मास्टरमाइंड डॉक्टर उमर नबी 100 किलोमीटर से ज्यादा दिल्ली में घूमता रहा. पुलिस रोज उसके 50 से ज्यादा लोकेशन वाले वीडियो जारी करती रही. लेकिन जब वो सड़कों पर घूम रहा था, किसी एजेंसी को कानोंकान खबर नहीं लगी. न उसे रोका गया, न पकड़ा गया. इतनी विफलता के बीच सवाल सिर्फ दिल्ली धमाके का नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा का है. 18 नवंबर दोपहर करीब 11 बजे धमाके के आठ दिन अफरा-तफरी मची हुई है.
कहीं बम स्क्वॉड जांच कर रहा, कहीं डॉग स्क्वॉड हर कोना खंगाल रहा है. दिल्ली में ये हड़कंप उस वक्त मचा, जब दावा हुआ कि अदालतों में नया धमाका करने की धमकी भेजी गई है. ये धमकी उस समय आई, जब पटियाला हाउस कोर्ट में कुछ देर बाद ही दिल्ली ब्लास्ट केस के आरोपी जसीर बिलाल वानी की पेशी थी. वही जसीर, जो उमर के मॉड्यूल का दूसरा अहम चेहरा है. इस धमकी की जांच के दौरान बम तो नहीं मिला, लेकिन इस चेतावनी ने एक बड़ा सवाल उठाया.
क्या दिल्ली पर दूसरा हमला करने की साजिश भी जिंदा है? क्यों ये खतरा पहले से ज्यादा गंभीर है? इसलिए नहीं कि दिल्ली में फिदायीन हमला हो चुका है. इसलिए भी नहीं कि बार-बार धमाके की धमकी मिलती रही है. बल्कि इसलिए कि आतंकी संगठन अब बिल्कुल नए तरीके अपना रहे हैं. दिल्ली में फिदायीन हमला हो चुका है. ड्रोन-रॉकेट से बड़े हमले की तैयारी के सबूत मिल चुके हैं. व्हाट्सऐप चैनल से हजारों को रेडिकलाइज करने का मॉडल पकड़ा जा चुका है.
दिल्ली पर ड्रोन अटैक और शू-बम धमाके की थी साजिश
शू-बम तक की तैयारी का इनपुट मिला है. दूसरी तरफ, उमर नबी जैसा फिदायीन 100 घंटे तक घूमता रहा, लेकिन किसी एजेंसी ने उसे पकड़ना तो दूर, रोकना तक नहीं किया. उमर का आखिरी वीडियो ने सारे नैरेटिव उधेड़कर रख दिए हैं. अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि डॉक्टर उमर कश्मीर का पढ़ा लिखा लड़का था. सवाल यह है कि क्या वह भटका हुआ था? उसका ताजा वीडियो इसका जवाब देता है कि नहीं. ऐसा बिल्कुल नहीं था. यह वीडियो ब्लास्ट से पहले का है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









