
'ड्रीम जॉब मिल गई...', आलीशान घर में सिर्फ बैठने के मिलते हैं पैसे! लड़की ने बताई कमाई
AajTak
लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी कहानी बयां की है. उसने कहा कि ये उसकी ड्रीम जॉब है. वो आलीशान घर में रहती है और मालिक के बच्चों की देखभाल करती है. बदले में पैसे लेती है.
एक लड़की ने बताया कि वो ऐसा काम करती है, जिसमें उसे सिर्फ बैठने के लिए हजारों रुपये मिलते हैं. इस वक्त वो लग्जरी लाइफ जी रही है. आलीशान घर, बढ़िया खाना, कार से घूमना उसकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. हर शाम वो बालकनी में बैठकर शहर के शानदार नजारे का आनंद लेती है. हाल ही में उसने सोशल मीडिया पर अपनी जॉब के बारे में बताया है.
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का नाम कैलिया डेनिस (Kaleah Denise) है. वो अमेरिका के न्यूयॉर्क की रहने वाली है. पिछले हफ्ते उसने टिकटॉक पर अपना एक वीडियो शेयर कर बताया कि उसे ड्रीम जॉब (Dream Job) मिल गई है. डेनिस एक रईस शख्स के यहां नैनी (बच्चों की देखभाल करने वाली) की जॉब कर रही हैं.
यहां उन्हें मालिक के बच्चों की देखभाल करनी होती है. चूंकि, बच्चे अभी बहुत छोटे हैं इसलिए डेनिस को काम की बहुत ज्यादा टेंशन नहीं होती है. बकौल डेनिस- वो 1 घंटे में 2000 रुपये से ज्यादा कमा कमा लेती है. बदले में उसे सिर्फ आलीशान घरों में बैठना पड़ता है.
डेनिस ने बताया कि जब भी किसी पैरेंट्स को बाहर जाना होता है और वे अपने बच्चों को साथ नहीं ले जा सकते, उस वक्त वो उनके लिए नैनी की भूमिका अदा करती है. बदले में पैसे चार्ज करती हैं. वो सोमवार से शुक्रवार तक, सुबह के 7 से शाम के 5 बजे तक काम करती है. डेनिस के वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
डेनिस ने NYT से कहा- मुझे आलीशान मकानों में रहना होता है. यहां अमीर घर के बच्चों की देखरेख करनी होती है. काम कोई ज्यादा नहीं होता, अधिकतर समय बैठी रहती हूं. ऊंचाई पर स्थित इन घरों से न्यूयॉर्क शहर की खूबसूरती को निहारती रहती हूं. डेनिस ने अपनी नौकरी को बेस्ट बताया है.
बता दें कि सोशल मीडिया पर डेनिस की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उसे 25 हजार के करीब लोग फॉलो करते हैं. जबकि टिकटॉक पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










