
ड्राई डे, स्कूलों में छुट्टी, मेट्रो टाइमिंग भी चेंज... जानें दिल्ली में MCD चुनाव से पहले हुए बदलाव
AajTak
दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए रविवार को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी और शाम 5.30 तक चलेगी. दिल्ली नगर निगम के तीन अलग-अलग जोन को मर्ज करने के बाद ये चुनाव अब 250 सीटों पर होने जा रहा है. इस चुनाव में 1336 प्रत्याशी मैदान में हैं. वोटिंग को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं.
दिल्ली में नगर निगम चुनाव के प्रचार का शोर थम गया है. रविवार यानी 4 दिसंबर को 250 वार्ड में पार्षद चुने जाने के लिए वोट डाले जाएंगे. इससे पहले दिल्ली सरकार ने तीन बड़े बदलाव किए हैं ताकि चुनाव की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से क्रियान्वित हो सकें. आबकारी विभाग ने चुनाव को देखते हुए दिल्ली में तीन दिन के लिए ड्राई डे घोषित किया है. यानी शुक्रवार से रविवार तक दिल्ली में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा. तीनों दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इसके अलावा, दिल्ली सरकार की तरफ से शनिवार को सभी सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है. अगले दिन रविवार होने की वजह से स्कूलों में छुट्टी रहेगी. तीसरा फैसला दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने लिया है. रविवार को वोटिंग वाले दिन सुबह 4 बजे से हर आधे घंटे में मेट्रो की सेवाएं मिलेंगी. ये सिलसिला सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा.
दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से बताया कि रविवार को होने वाले मतदान की तैयारियों के चलते शनिवार को सभी सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. इसके बदले में 10 दिसंबर यानी महीने के दूसरे शनिवार को स्कूल खुले रहेंगे.
राजधानी में तीन दिन तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी
इसी तरह, दिल्ली में शुक्रवार से तीन दिन ड्राई डे रहेगा. दिल्ली आबकारी विभाग के कमिश्नर कृष्ण मोहन उप्पू ने बताया कि एक्साइज रूल्स 2010 के Rule 52 के तहत 2 से 4 दिसंबर तक और 7 दिसंबर को ड्राई डे रहेगा. ड्राई डे उन दिनों को कहा जाता है, जब सरकार दुकानों, क्लब, बार में शराब की ब्रिकी पर रोक लगाती है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, दिल्ली में 2 दिसंबर शुक्रवार को शाम 5.30 बजे से 4 दिसंबर शाम 5.30 तक ड्राई डे रहेगा. इतना ही नहीं 7 दिसंबर को यानी नतीजों के पूरे दिन ड्राई डे रहेगा. यानी शराब की ब्रिकी पर रोक रहेगी.
रविवार को सुबह 4 बजे से शुरू होगी मेट्रो सर्विस
वहीं, दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मतदान वाले दिन मेट्रो परिचालन में बदलाव किया है. एमसीडी चुनाव में वोटिंग वाले दिन 4 दिसंबर (रविवार) को सुबह 4 बजे से ही मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी. सभी लाइनों पर सुबह 4 से 6 बजे तक हर आधे घंटे के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी. सुबह 6 बजे के बाद आम दिनों की तरह नॉर्मल फ्रिक्वेंसी जारी रहेगी. दिल्ली मेट्रो अभी कुल 10 लाइनों पर सेवाएं दे रही है, इनमें रेड लाइन, येलो, ब्लू, ग्रीन, वॉयलेट, पिंक, मैजेंटा, ग्रे और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन शामिल हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










