
ड्राई डे की तरह मीट की दुकानें कब-कब रहेंगी बंद, क्या सरकार तय करेगी Meat Sale Calendar?
AajTak
PFI के प्रेसिडेंट रनपाल ढांढा ने केन्द्रीय पशुपालन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल से मांग की है कि मीट की दुकान बंदी की सूचना तीन महीने पहले दी जाए. जिन इलाकों में मीट की दुकानें बंद रहेंगी वहां सार्वजनिक सूचना दी जाए.
Meat Sale Calendar: पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया (PFI) ने केंद्र सरकार से मीट सेल कैलेंडर जारी करने की मांग की है. फेडरेशन ने पोल्ट्री किसानों, पशुपालकों और दिहाड़ी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए पशुपालन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि मीट बिक्री का एक कैलेंडर बना दिया जाए. जिससे धार्मिक त्योहारों पर मीट बिक्री को लेकर होने वाले विवाद खत्म हो जाएं और बिजनेस को नुकसान न हो.
कब बंद होती हैं मीट की दुकानें? दरअसल, रामनवमी, महाशिवरात्रि, 2 अक्टूबर, वाल्मीकि जयंती जैसे त्योहारों और धार्मिक आयोजनों पर अक्सर पूरे राज्य में मीट की बिक्री बंद कर दी जाती है. जबकि आयोजन कुछ ही शहरों में हो रहा होता है. ऐसे में लाखों लोग परेशान होते हैं. मीट ब्रिकी के साथ कई तरह के मजदूर और कारोबारी भी जुड़े होते हैं, जिससे उनकी जीविका पर भी असर पड़ता है. मीट की दुकानें एवं बिक्री बंद होने से उन्हें भी नुकसान उठाना पड़ता है.अगर केन्द्र सरकार इस मामले में राज्यों को मीट बिक्री का कैलेंडर बनाने की एडवाइजरी जारी कर दे तो मीट कारोबार से होने वाले रेवेन्यू को भी नुकसान नहीं होगा. PFI ने केंद्र सरकार से क्या मांग की है? PFI के प्रेसिडेंट रनपाल ढांढा ने केन्द्रीय पशुपालन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल से मांग की है कि मीट की दुकान बंदी की सूचना तीन महीने पहले दी जाए. जिन इलाकों में मीट की दुकानें बंद रहेंगी वहां सार्वजनिक सूचना दी जाए. मीट की दुकानें बंदी का फैसला लेने वाली कमेटी में पीएफआई का भी एक सदस्य शामिल हो. सावन में सिर्फ मंदिरों के आस-पास बिक्री बैन की जाए.
शराब की दुकानों के लिए होता है ड्राई डे कैलेंडर ड्राई डे वे दिन होते हैं जब शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध होता है. ये दिन आमतौर पर धार्मिक या राष्ट्रीय त्योहारों के अवसर पर मनाए जाते हैं. दिल्ली में ड्राई डे कैलेंडर जारी किया जाता है, जो तारीख घोषित होती है उस दिन शराब की दुकानें बंद रहती हैं. हालांकि, मीट की दुकानों के लिए इस तरह का कैलेंडर जारी नहीं किया जाता.
बता दें कि रामनवमी, महावीर जयंती, महाशिवरात्रि, 2 अक्टूबर, वाल्मीकि जयंती जैसे धार्मिक त्योहारों पर दिल्ली में ड्राई डे घोषित किया जाता है. इन दिनों में शराब की दुकानें बंद रहती हैं जबकि मीट की दुकानें खुली रहती हैं, क्योंकि ड्राई डे का संबंध शराब से है, मीट से नहीं.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









