
ड्राइवर ने ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलेटर, मथुरा में आधी रात को पटरी से उतर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई ट्रेन
AajTak
उत्तर प्रदेश के मथुरा में रेलवे स्टेशन पर आधी रात को बड़ा हादसा हो गया. यहां ट्रेन के चालक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे ट्रेन पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं ट्रेन को प्लेटफॉर्म से हटाने का काम चल रहा है.
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीती रात रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन पर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान कोई चपेट में नहीं आया. जब ये घटना हुई, उस समय सभी सवारियां ट्रेन से उतर चुकी थीं और ट्रेन को बंद कर तय स्थान पर खड़ा किया जाना था. उस दौरान ट्रेन की ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया और ट्रेन प्लेटफॉर्म पर जा चढ़ी.
जानकारी के अनुसार, करीब दस बजे शटल (लोकल) ट्रेन नई दिल्ली से मथुरा पहुंची थी. यहां सवारियां ट्रेन से उतर चुकी थीं. इसके बाद ट्रेन की शटरिंग (बंद) कर खड़ा करना था. बताया जा रहा है कि चालक को ट्रेन रोकने के लिए ब्रेक लगाने थे, लेकिन एक्सीलेटर दब गया. इसके बाद ट्रेन अवरोधक को तोड़कर स्टेशन के ऊपर चढ़ गई.
यह मानवीय भूल थी या टेक्निकल मिस्टेक, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस घटना को लेकर रेलवे प्रशासन का कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने का तैयार नहीं है. हालांकि, इंजन के हटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
घटना की वजह से अप-लाइन पर ट्रेनें हुईं प्रभावित
मथुरा रेलवे स्टेशन के निदेशक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि 'ट्रेन शकूर बस्ती से आ रही थी. सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे. कुछ बैग इंजन के नीचे दिखाई दे रहे हैं. स्टेशन निदेशक का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर ट्रेन कैसे चढ़ गई, घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है. घटना की वजह से अप-लाइन पर कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. ट्रेन को प्लेटफॉर्म से हटाने का काम चल रहा है. ट्रेन को हटाने के बाद अप लाइन की गाड़ियों को फिर से शुरू किया जाएगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








