
ड्रग्स की वजह से मां नहीं दिया ध्यान तो कुत्तों के साथ रहने लगा बेटा, अब भौंककर करता है बात
AajTak
मां ड्रग एडिक्ट थी और उसका भाई भी कभी उसके साथ नहीं रहता था. इस वजह से बच्चा कुत्तों के साथ समय बिताने लगा. दावा किया जा रहा है कि वह उनसे इतना ज्यादा घुल-मिल गया कि अब वह बात भी भौंककर करता है.
थाईलैंड में एक ऐसा बच्चा मिला है, जो बोलना नहीं जानता है. दावा किया गया है कि वह सिर्फ भौंक कर बात करता है. उसकी उम्र आठ साल है. उसके इस बर्ताव के पीछे एक चौंकाने वाली वजह सामने आई है.
Odditycentral की रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड के उट्टराडिट प्रांत में रहने वाला 8 साल का बच्चा ध्यान नहीं देने की वजह से कुत्तों के साथ रहने लगा. क्योंकि उसकी मां ड्रग एडिक्ट थी और उसका भाई भी कभी उसके साथ नहीं रहता था. इस वजह से बच्चा कुत्तों के साथ समय बिताने लगा. दावा किया जा रहा है कि वह उनसे इतना ज्यादा घुल-मिल गया कि अब वह बात भी भौंककर करता है.
बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था ने लगाया पता बच्चों और महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था पवीना होंगसाकुल को नशीले ड्रग्स से प्रभावित 'रेड ज़ोन' में रहने वाले एक 8 साल के बच्चे के बारे में पता चला. उस पर उसकी मां और बड़े भाई ने लंबे समय से ध्यान नहीं दिया था. न तो परिवार के लोग उससे बात करते थे और न ही उसकी परवाह.
घर के पास रहने वाले कुत्तों के साथ रहता था बच्चा ऐसे में वह अपने घर के पास रहने वाले कुत्तों के साथ ही समय बिताने लगा. अब वह उन कुत्तों की तरह व्यवहार करता और बात भी भौंककर करने लगा है. यह परेशान करने वाला मामला लैप लाए जिले के एक स्कूल के प्रिंसिपल ने पवीना होंगसाकुल फाउंडेशन के सामने रखा था.
कुत्तों के बोलने और व्यवहार की करने लगा नकल उन्होंने दावा किया था कि लड़के की मां उसे सिर्फ एक बार भत्ता लेने के लिए स्कूल लाई थीं, लेकिन उसका कभी दाखिला नहीं कराया. बच्चा किंडरगार्टन में भी नहीं गया था और उसकी मां और भाई ने उसे भावनात्मक रूप से त्याग दिया था. उसे कुत्तों के एक झुंड से वह प्यार और अटेंशन मिला जिसकी उसे चाहत थी. यही वजह है कि वह इंसानों की तरह बात करने के बजाय, उनकी तरह भौंकने लगा है. वह कुत्तों की नकल करता था.
पुलिस ने भी बच्चे के असामान्य व्यवहार की पुष्टि की होंगसाकुल ने मामले की जांच के लिए लैप लाए जिले की स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और यह जानकर हैरान रह गईं कि उनकी जानकारी सही थी. लड़के की 46 वर्षीय मां और उसके 23 वर्षीय भाई की जांच करने पर, अधिकारियों ने पुष्टि की कि उन दोनों के शरीर में ड्रग्स थे और वे लड़के की परवरिश से ज़्यादा अपनी अगली खुराक पाने में लगे हुए थे.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








