
डोनाल्ड ट्रंप के संदिग्ध हमलावर का बेटा आया सामने, पिता को लेकर क्या बोला?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप पर जुलाई में एक रैली के दौरान हमला हुआ था. अब इसके दो महीने बाद एक बार फिर ट्रंप को निशाना बनाने की कोशिश हुई है. हालांकि, इस बार ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं. संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके बेटे ने मीडिया से बात की है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर निशाना बनाए जाने की कोशिश हुई है. फ्लोरिडा के गोल्फ कोर्स में ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे और तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी. हालांकि, इस घटना में ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं. बताया गया कि ट्रंप हमलावर के निशाने पर थे. यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने संदिग्ध आरोपी, 58 साल के रयान वेस्ले राउथ को गिरफ्तार कर लिया है. अब आरोपी के बेटे ओरान राउथ ने मीडिया से बात की है.
जांच की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने 'The Guardian' से पुष्टि की कि रविवार के मामले में संदिग्ध 58 वर्षीय रयान वेस्ले राउथ ही है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर उसका नाम नहीं बताया गया है और हमले के पीछे के मकसद को लेकर भी कोई संकेत नहीं दिया गया है.
'हिंसा तो दूर की बात...', संदिग्ध आरोपी पिता को लेकर बोला बेटा
रविवार को सीएनएन के साथ एक इंटरव्यू में, ओरान राउथ ने रयान को 'एक प्यार करने वाला और देखभाल करने वाला पिता' बताया. उसने कहा कि उसके पिता 'ईमानदार मेहनती इंसान' हैं.
उसने कहा, 'मुझे नहीं पता कि फ्लोरिडा में क्या हुआ है, और मैं आशा करता हूं कि चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है, क्योंकि मैंने जो थोड़ा-बहुत सुना है, उससे ऐसा नहीं लगता कि जिस आदमी को मैं जानता हूं, वह कोई पागलपन भरा काम करेगा, हिंसा तो दूर की बात है.'
'यूक्रेन में मेरे पिता ने लोगों को मरते देखा...'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









