
डोकलाम में अवैध बस्तियां बसाईं, पुल बनाए... चिकन नेक पर चीन की नजर! Exclusive इमेज में ड्रैगन बेनकाब
AajTak
चीन भूटान के रास्ते भारत को घेरने की लगातार कोशिश कर रहा है. India Today के हाथ लगीं सैटेलाइट इमेज में खुलासा हुआ है कि चीन ने डोकलाम से करीब 9 किमी दूर कई अवैध निर्माण कर लिए हैं. वह वहां अवैध रूप से बसाए गए गांव का तेजी से विस्तार कर रहा है. उसने सीमा के पास अपनी ताकत दोगुनी कर ली है.
चीन अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है. वह भारत से लगे सीमाई इलाके में अवैध रूप से निर्माण करता जा रहा है. अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों में झड़प के बीच अब डोकलाम क्षेत्र में चीन द्वारा अवैध निर्माण की जानकारी सामने आई है. 2017 में भारत-तिब्बत-भूटान ट्राई-जंक्शन में डोकलाम में भारत-चीन के जवानों में हिंसक झड़प हुई थी. ये निर्माण भी उसी इलाके में किए जा रहे हैं. चीनी अभी भी भूटान में कब्जा कर रहा है, जिसका भारत विरोध करता आया है.
खुफिया जानकारी के मुताबिक डोकलाम विवाद खत्म होने के बाद से चीन ने बॉर्डर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है. उसने भारी हथियारों को स्टोर करने के लिए सुरंगों का भी निर्माण किया है और सीमाओं के पास अपनी ताकत दोगुनी कर ली है.
इंडिया टुडे के हाथ लगीं नई सैटेलाइट इमेज से पता चल रहा है कि चीन ने इस क्षेत्र में नए निर्माण कर लिए हैं. यह क्षेत्र गतिरोध वाली जगह से बहुत दूर नहीं है. तस्वीरों के मुताबिक चीन ने वहां एक पुल, मौजूदा गांवों का विस्तार, नए निर्माण कर लिए हैं. भारतीय सेना भी अपने बुनियादी ढांचे को बढ़ा रही है और अपनी तैनाती को आगे बढ़ा रही है.
भारत की संप्रभुता को नुकसान पहुंचा तो होगी कार्रवाई
सैटेलाइट इमेज से पता चल रहा है कि चीन ने बॉर्डर से कुछ दूरी पर एक पुल के साथ कई नए निर्माण कर लिए हैं, जो भारत के लिए चिंताजनक है. सूत्रों का कहना है कि भारत चीनी निर्माण पर नजर रखे हुए है और अगर उसे यह महसूस होता है कि ये निर्माण भारत की संप्रभुता को नुकसान पहुंचा सकते हैं तो कार्रवाई शुरू की जाएगी.
डोकलाम में जहां भारत और चीन सेना के जवानों के बीच झड़प हुई थी, वहां आस-पास के इलाकों में सड़क बनाने की भी सूचना है. इंडिया टुडे ने हाल ही में यूएस स्थित अंतरिक्ष फर्म प्लैनेट लैब्स पीबीसी से विशेष रूप से कुछ सैटेलाइट इमेज हासिल की हैं, उन इमेज से चीन के अवैध निर्माण की पुष्टि हो रही है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










