
डॉक्टर बोले- 'तुम महिला हो', अपने बारे में ये जान हैरान हुआ 33 साल का युवक
AajTak
33 साल के शख्स के शरीर में ओवरी (Ovary) और गर्भाशय (Uterus) पाए गए. इतना ही नहीं उसे 20 साल से पीरियड्स (Menstruation) हो रहे थे. उसकी जांच करने वाले डॉक्टर्स भी उसकी जांच रिपोर्ट देखकर हैरान रह गए. बाद में शख्स ने फीमेल रिप्रोडक्टिव ऑर्गन हटाने के लिए सर्जरी कराई.
एक शख्स यूरिन में ब्लड आने की समस्या से जूझ रहा था. लेकिन जब वो चेकअप के लिए डॉक्टर्स के पास गया तो सच्चाई जानकर हैरान रह गया. उसके शरीर में ओवरी (Ovary) और गर्भाशय (Uterus) पाए गए. इतना ही नहीं उसे 20 साल से पीरियड्स (Menstruation) हो रहे थे. डॉक्टरों ने बताया कि बायोलॉजिकली वह फीमेल है.
मामला चीन के Sichuan प्रांत का है. जांच करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि चेन ली (बदला हुआ नाम) मेल जेनिटल ऑर्गन के बावजूद फीमेल सेक्स क्रोमोसोम्स (Female Sex Chromosomes) के साथ-साथ ओवरी और एक गर्भाशय के साथ पैदा हुआ था.
'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, 33 साल के चेन ली के यूरिन से ब्लड आ रहा था. इसकी जांच के लिए वह डॉक्टर्स के पास गए थे. चेकअप में पता चला कि असल में उन्हें पीरियड्स हो रहे थे, जिसकी वजह से उनके यूरिन से ब्लड आ रहा था. ये सिलसिला पिछले 20 साल से चला आ रहा था. ये जानने के बाद डॉक्टर्स भी दंग रह गए.
डॉक्टरों को पहले लगा कि चेन ली के पेट में दर्द Appendicitis है. लेकिन जब इलाज के बाद भी दर्द नहीं गया तो डॉक्टर्स ने फिर से गहनता से जांच की और असल कारण खोज निकाला.
रिपोर्ट के अनुसार, चेन ली 20 साल से अधिक समय से यूरिन में ब्लड की समस्या से पीड़ित थे और उसके पेट में हर महीने दर्द होता था. हालांकि, पिछले महीने डॉक्टर्स ने 3 घंटे की सर्जरी कर उनके शरीर से ओवरी और गर्भाशय को हटा दिया. सर्जन लुओ शीपिंग ने बताया कि चेन ली बिल्कुल ठीक हैं और वो अभी बेड रेस्ट पर हैं. वो जल्द ही एक आदमी की तरह सामान्य जीवन जी सकेंगे. हालांकि, चेन ली बच्चे पैदा नहीं कर सकेंगे क्योंकि उनके Testicles स्पर्म प्रॉड्यूस नहीं करते.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










