
डॉक्टर पर लगा बच्चियों का खतना करने का आरोप, कोर्ट ने दिया ये फैसला
Zee News
भारतीय मूल की डॉक्टर पर बच्चियों का खतना करने का आरोप लगा था, मामले में कोर्ट ने डॉक्टर को बरी कर दिया है.
वॉशिंगटन: अमेरिका के एक फेडरल जस्टिस ने बच्चियों का खतना करने की आरोपी भारतीय मूल की डॉक्टर के खिलाफ नए आरोप खारिज कर दिये. अमेरिका में अपनी तरह का यह पहला मामला है. ‘द डेट्रॉयट न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. जुमना नागरवाला पर मिनेसोटा की सात वर्षीय दो बच्चियों का अवैध रूप से खतना करने की साजिश रचने का आरोप लगा था, इन आरोपों के खिलाफ डॉक्टर ने अपील की थी.
इसे अमेरिका में खतना का पहला मामला माना जा रहा है और यह मामला अप्रैल 2017 में सामने आया था, जब नागरवाला को गिरफ्तार किया गया और उस पर एक ऐसी साजिश करने का आरोप लगाया गया, जो 12 वर्षों तक चली. जस्टिस बर्नार्ड फ्रेडमैन ने मामले में दायर चौथे केस को खारिज करते हुए कहा कि यह एक बदले की भावना से लगाया गया आरोप लगता है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



