
'डॉक्टर को देते हैं तो यहां भी देना होगा...' ये कहकर करौली बाबा ने एक लाख रुपये बढ़ाई हवन की फीस
AajTak
नोएडा के एक डॉक्टर की पिटाई के मामले से सुर्खियों में आए करौली शंकर बड़ी-बड़ी समस्याओं को हवन अनुष्ठान से दूर करने का दावा करते हैं. वह हर तरह की बीमारियों और राजनीतिक उथल-पुथल को भी ठीक करने का दावा करते हैं.
नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी की पिटाई के आरोपों के बाद सुर्खियों में आए कानपुर के करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया सुर्खियों में बने हुए हैं. वो रोजाना नए-नए दावे कर रहे हैं. अब खबर है कि करौली शंकर बाबा ने अपनी एकदिवसीय हवन की फीस को लगभग दोगुना कर दिया है. अब एक दिन के हवन के लिए लोगों को 2.51 लाख रुपये देने पड़ेंगे.
नोएडा के एक डॉक्टर की पिटाई के मामले से सुर्खियों में आए करौली शंकर बड़ी-बड़ी समस्याओं को हवन अनुष्ठान से दूर करने का दावा करते हैं. वह हर तरह की बीमारियों और राजनीतिक उथल-पुथल को भी ठीक करने का दावा करते हैं.
बता दें कि एक दिन के हवन के लिए भारी-भरकम रकम लेने को लेकर उन पर सवाल उठते रहे हैं. लेकिन इन्हीं सवालों के बीच करौली बाबा ने एक दिन के हवन की फीस बढ़ा दी है.
'डॉक्टर को देते हैं, मुझे भी दो'
करौली बाबा का कहना है कि लोग डॉक्टर को भी इलाज के लिए फीस देते हैं. असाध्य बीमारियों के लिए लोग लाखों रुपये खर्च करते हैं. ठीक उसी तरह यहां भी फीस लगती है.
उन्होंने कहा कि अगर कोई यहां हवन करना चाहता है तो आश्रम की तरफ से 3500 रुपये की एक हवन किट दी जाती है. लोगों को कम से कम नौ हवन करने होंगे, जिसका खर्च 31,500 रुपये आएगा. अगर आप नौ दिनों तक आश्रम में रुकते हैं और खाना-पीना करते हैं तो उसका खर्च अलग से होगा. जो लोग नौ दिन का हवन नहीं कर सकते या जिन्हें जल्दी इलाज चाहिए, उनके लिए एक दिन का खर्च 1.51 लाख रुपये था, जिसे अब बढ़ाकर 2.51 लाख रुपये कर दिया गया है. बता दें कि हवन के ये बढ़े हुए रेट एक अप्रैल से लागू होंगे.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










