
डॉक्टर के बाद टेरर नेटवर्क में वकील की एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान का साथी मुशर्रफ भी हिरासत में, हो रही पूछताछ
AajTak
नूंह के तावडू क्षेत्र में पाक जासूसी केस में बड़ा अपडेट आया है. एडवोकेट रिजवान खान के बाद उनके साथी वकील मुशर्रफ उर्फ परवेज को भी देर रात पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. परिवार ने आरोपों को बताया गलत है, हालांकि जांच एजेंसियां इस मामले पर अभी चुप हैं. पढ़िए पूरी कहानी.
पाकिस्तान जासूसी केस में जहां डॉक्टर मॉड्यूल को लेकर पहले ही सुरक्षा एजेंसियां कार्रवाई कर चुकी थीं, अब इस नेटवर्क में वकील की एंट्री ने जांच को और गंभीर बना दिया है. नूंह जिले के तावडू थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किए गए एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब उसका साथी वकील मुशर्रफ उर्फ प्रवेज भी एजेंसियों के रडार पर है. देर रात उसे भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया. जिससे मामले में नया मोड़ आ गया है.
आधी रात में पुलिस टीम की एंट्री जानकारी के मुताबिक, लगभग रात 1 बजे दो पुलिस गाड़ियां मुशर्रफ उर्फ प्रवेज के घर पहुंची. हथियारों से लैस पुलिस टीम ने दरवाजा खटखटाया, जिसे खुद मुशर्रफ ने खोला. जैसे ही उसने दरवाजा खोला, पुलिस ने बिना किसी देर के उसे हिरासत में ले लिया. कार्रवाई इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी कुछ समझ नहीं पाए.
तीन महीने पुराने हादसे का दर्द मुशर्रफ वकील के पिता दिलावर उर्फ दिल्ला ने बताया कि बेटे को पकड़ते समय उसके हाथ में तेज दर्द हुआ, क्योंकि तीन महीने पहले हुए सड़क हादसे में उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया था. ऑपरेशन के बाद वह अभी पूरी तरह ठीक भी नहीं हुआ था. पिता का कहना है कि मुशर्रफ को इस तरह से खींचकर ले जाना अमानवीय था.
परिवार को नहीं मिल रही कोई जानकारी मुशर्रफ को हिरासत में लिए जाने के बाद से उनका परिवार परेशान है. उनका कहना है कि उन्हें यह भी पता नहीं कि मुशर्रफ को कहां रखा गया है. एजेंसियों और नूंह पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. सिर्फ इतना पता चला कि मुशर्रफ को उसी रात रिजवान एडवोकेट के जरिए फोन करवाया गया था, इसके बाद से खबर का कोई सुराग नहीं है.
दो वकीलों से पूछताछ जारी अब तक इस पूरे केस में दो वकीलों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा चुका है- रिजवान खान और उनका साथी मुशर्रफ उर्फ प्रवेज. दोनों में से किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जांच एजेंसियां इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं.
परिवार का दावा- बेगुनाह है मुशर्रफ मुशर्रफ के परिवार का कहना है कि उनका बेटा कभी ऐसे किसी मामले में शामिल हो ही नहीं सकता. उसका पूरा परिवार शिक्षित है और किसी का भी पाकिस्तान से कोई संपर्क नहीं है. ना रिश्तेदारी, ना जान-पहचान. परिवार को यकीन है कि मुशर्रफ निर्दोष है और जल्द ही सच सामने आ जाएगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







